
Also Read
छोटे बच्चे अक्सर रात में बिस्तर पर पेशाब (Bed Wetting) कर देते हैं। यह काफी सामान्य बात मानी जाता है। हालांकि यह समस्या 3 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ ज्यादा होती जाती है । जबकि जैसे-जैसे बच्चे बड़े होने लगते हैं, वो बिस्तर गीला (Bed Wetting) करने के प्रति सजग हो जाते हैं। ऐसा भी देखा गया है कि 5 साल से बड़े बच्चों के लिए शारीरिक और भावनात्मक तौर पर बिस्तर गीला करने की समस्या (Bed Wetting in kids) पर काबू पाना आसान हो जाता है। लेकिन इसके बावजूद कई बच्चे यूरीन कंट्रोल नहीं कर पाते और रात में सोते समय बिस्तर गीला कर देते हैं। (Bed Wetting problem)
एक्सपर्ट्स के अनुसार बिस्तर पर पेशाब करने की समस्या शारीरिक या तान्त्रिक कमजोरी की वजह से होती है। बच्चा या तो अच्छी तरह समझ नहीं पाता कि उसे यूरीन पास करने के लिए नींद से कब उठना चाहिए या बच्चे के यूरीनरी ट्रैक्ट में इतनी शक्ति नहीं होगी वह थोड़ी देर भी वॉशरूम जाने में देर होने पर बच्चे फ्लो को रोक सके।
ज़ाहिर है इस समस्या से बच्चों के माता-पिता के लिए मुश्किल हो जाती है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए आपको बच्चे की मदद करनी होगी। साथ ही अगर आप कुछ घरेलू तरीकों से बच्चों की यह आदत छुड़वाना चाहते हैं तो आपको उसके यूरीनरी ट्रैक्ट को स्ट्रॉन्ग बनाने वाली चीज़ें खिलानी चाहिए। होम रेमेडीज़ एक्सपर्ट नीता मेहता इसके लिए एक नुस्खा शेयर करती हैं, जो भारतीय घरों में बहुत समय से इस्तेमाल होता है।
इसके लिए बच्चे को रात में सोने से पहले 2 बादाम और 5 किशमिश लगातार 10 -12 दिन तक खाने के लिए दें। नीता मेहता के अनुसार इससे बच्चे की रात को बिस्तर गिला करने की बीमारी पर काबू पाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- श्री गणेश से बच्चे सीख सकते हैं परिवार, अनुशासन,लगन और समानता जैसी अच्छी बातें