मोज़े उतारने के बाद पैरों से आती है बदबू? ऐसे पाएं राहत!

क्या आपको पता है कि बेकिंग सोडा से पैरों की बदबू को दूर किया जा सकता है ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:33 PM IST

Read this in English.

आम तौर पर लोग पसीने के बदबू के लिए परफ्यूम या डियोडरेंट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन लोग यह भूल जाते हैं कि पैरों के बदबू से भी दूसरे लोग कितने परेशान होते हैं। जब आप दिन भर के बाद घर पहुँचकर जूता खोलकर मोजा खोलते हैं तब तो घर के लोगों के बेहोश होने की हालत हो जाती है। लेकिन परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, आपके घर में ही इसका घरेलू उपचार मौजूद है।

बेकिंग सोडा

केक बनाने में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल तो होता ही है साथ ही यह पैरों की बदबू को दूर करने में भी बहुत काम करता है।

एक टब में गुनगुना गर्म पानी ले लें। उसमें दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा के साथ नींबू का रस डालें और उसमें दस मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें। अगर बहुत सूखा महसूस हो रहा है तो थोड़ा-सा मॉश्चराइज़र लगा लें और उसके बाद खुले पैर न चलें। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल ज़रूर करें।

कॉर्न फ्लावर

कॉर्न फ्लावर (Cornflour) इस्तेमाल सॉस को गाढ़ा और घना बनाने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल आप पैरों पर न करके जूतों में करें। यह जूतों के भीतर से मॉश्चराइज़र को सोख लेता है और दुर्गन्ध को दूर करता है।

नमक

नमक तो घर-घर में पाया जाता है। इसके लिए आपको गर्म पानी में नमक डालकर पैरों को उसमें भिगोकर रखें और उसके बाद पैरों को ठंडे पानी से धो लें। सादे नमक के जगह पर काला नमक का इस्तेमाल करना ज़्यादा अच्छा होता है।

एप्पल सिडार विनेगार

एक और तरीका भी है पैरों के बदबू को निकालने का, वह है एप्पल सिडार विनेगार में पैरों को डालें। एक टब पानी लें एक चौथाई कप एप्पल सिडार डालें और इस सोल्युशन में दस मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें उसके बाद पैरों को अच्छी तरह से पोंछ लें।

अदरक

अक्सर भारतीय व्यंजन में अदरक का इस्तेमाल होता है। इस अद्वितिय स्वाद खाने में अलग ही स्वाद ला देता है। इसके लिए पहले अदरक को पीसकर उसका रस निकाल लें, उसके बाद उसमें रूई के गोले को भिगोकर पैरों के तलवे में लगाकर रात भर यूं ही छोड़ दें, सुबह पैरों को अच्छी तरह से धो लें।

इनके अलावा पैरों की सफाई पर पूरा ध्यान दें। साथ ही साफ मोजे और साफ जूतों का इस्तेमाल करें। इन घरेलू उपचारों का इस्तेमाल करने के बावजूद अगर तब भी समस्या अपने जगह पर ही है तो तुरन्त त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।

मूल स्रोत: Home remedies to get rid of smelly feet

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source