Beard and Coronavirus: मर्दों की दाढ़ी उनके लिए बन सकती है आफत ! क्योंकि, दाढ़ी से फैलता है कोरोना संक्रमण, जानें कैसे

लॉकडाउन या फैशन, आपकी दाढ़ी बढ़ाने की वजह जो भी हो लेकिन, एक्सपर्ट्स का मानना है कि दाढ़ी बढ़ाने से कोविड-19 संक्रमण का खतरा बढ़ता है। (Beard and Coronavirus Risk in Hindi 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 12, 2021 1:18 PM IST

Beard and Coronavirus: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच देश में लगातार नयी रणनीतियां बनायी जा रही हैं ताकि कोरोना वायरस की तीसरी लहर (Third Wave of Coronavirus in India) के खतरे को टाला जा सके। वहीं, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में लगातार कमी आते भी देखी जा रही है। इसे, एक सकारात्मक संकेत मानते हुए धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील दी जा रही है और कुछ शर्तों के साथ देशभर में बाज़ारों को खोलने की भी अनुमति दी जा रही है। इन सबके बाद लोगों में उम्मीद है कि उन्हें अब प्रोफेशनल सैलून में जाकर हेयर कट (Hair Cut) करने और दाढ़ी कटवाने का मौका मिलेगा। (Covid unlock in India)

गौरतलब है कि लोगों को लॉकडाउन में बार-बार दाढ़ी बनाने के लिए समय नहीं मिल रहा था। ऐसे में ज़्यादातर पुरूषों और लड़कों ने दाढ़ी बढ़ने दी। कुछ ने इसे शौकिया तौर पर भी बढ़ायी। पर, आपकी दाढ़ी बढ़ने की वजह जो भी हो लेकिन, हो सकता है कि यही बढ़ी हुई दाढ़ी कोरोना की वजह भी बन जाए। जी हां, दाढ़ी से भी कोरोना फैल सकता है। कोरोना संक्रमण के प्रसार से जुड़ी यह चौंकानेवाली जानकारी सामने आयी है। डॉक्टरों का कहना है कि दाढ़ी बढ़ाने से कोविड-19 संक्रमण का खतरा बढ़ता है। (Beard and Coronavirus Risk in Hindi)

दाढ़ी से कोरोना ! कैसे?

यह दावा किया है डॉ. एंथनी एम. रोसी (Dr. Anthony M. Rossi) ने जो अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्माटोलॉजी ( American Academy of Dermatology) से जुड़े हुए हैं। डॉ.एंथनी ने कहा कि दाढ़ी से भी कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घनी दाढ़ी वाला कोई व्यक्ति जब मास्क (Covid Mask) पहनता है तो, मास्क सही तरीके से नाक और मुंह को सील नहीं कर पाता। ऐसे में हवा के साथ कोरोना संक्रमण वाली छोटी ड्रॉपलेट्स या एयरोसोल (Aerosol) भी श्वसन मार्ग तक पहुंच सकता है। (Beard and Coronavirus Facts)

कोविड के बाद बच्चों में बढ़ा MIS-C बीमारी का खतरा, इन राज्यों में मिले कई केस, जानें इसके लक्षण और कारण

इसी तरह दाढ़ी वाले लोग जब मास्क लगाकर बात करते या खांसते हैं तो हो सकता है कि उनके मुंह से निकली छोटी ड्रॉपलेट्स मास्क के किनारों से बाहर निकलकर हवा में फैल जाएं। इससे यह स्पष्ट होता है कि लम्बी दाढ़ी लोगों के लिए कोविड संक्रमण का रिस्क बढ़ाती है। इसीलिए, दाढ़ी ना रखना ही कोरोना संक्रमण से बचाव (Ways to prevent coronavirus infection) के लिहाज से सबसे बेहतर फैसला है। अगर, आप दाढ़ी पूरी तरह साफ नहीं करना चाहते  तो उसे ट्रिम करें और जितना हो सके उतना छोटा रखें।(Beard and Coronavirus)

यहां पढ़ें-

End of Pandemic: वैक्सीन लगाने भर से नहीं खत्म होगी कोराना महामारी, नयी रिसर्च में कहा गया भविष्य में किन वजहों से बढ़ेगा संक्रमण

Covid Treatment Guidelines for Kids: क्या है ‘वॉक टेस्ट’ इससे कैसे चलता है बच्चों में संक्रमण का पता, यहां पढ़ें बच्चों के कोरोना ट्रीटमेंट से जुड़ी नयी सरकारी गाइडलाइंस

Milind Soman on Smoking: मिलिंद सोमन कभी 1 दिन में पीते थे 20 से 30 सिगरेट्स, बताया कैसे पायी इस लत से आज़ादी

Vikas Gupta on Bisexuality: बिग बॉस फेम विकास गुप्ता ने कहा ‘मैं बायसेक्सुअल हूं’, एक साथ कर रहा था 2 लड़कियों को डेट, फिर जो हुआ…

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.