... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
हमारे किचन में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके इस्तेमाल से हम शरीर से जुड़ी तमाम परेशानियों को घर पर ही ठीक कर सकते हैं। ऐसी ही एक जबरदस्त औषधि है तेजपत्ता। भारतीय घरों में तेज पत्ता सूखे मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता है। ये खाने में स्वाद और सुगंध बढ़ाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर दर्द, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द आदि कई प्रकार के दर्द में तेजपत्ते के प्रयोग से राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें-‘हल्दी के तेल’ से दूर होती हैं ये 4 बड़ी परेशानियां
गुणकारी है तेजपत्ता
इसके तेल में कई औषधीय गुण होते हैं, जिसका इस्तेमाल एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी इंफ्लेमेट्री, पेन रिलीविंग बाम और जेल के रूप में किया जाता है। तेजपत्ता कई तरह के रोगों और शारीरिक परेशानियों में भी फायदेमंद है। तेजपत्ते में कई ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और इसके विकास के लिए जरूरी हैं। इसमें कॉपर, पौटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम और आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके अलावा तेज पत्ता कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है जो कैंसर, ब्लड क्लॉटिंग और दिल की कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।
यह भी पढ़ें-दिल के लिए हेल्दी है केसर वाला दूध, पीकर जरूर देखें
सिरदर्द और जोड़ों के दर्द के लिए तेजपत्ता
रोज के खाने में तेजपत्ता के प्रयोग से इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को मिलते हैं और कई तरह के रोगों से बचाव रहता है। लेकिन अगर आपको अक्सर सिरदर्द और जोड़ों के दर्द की समस्या रहती है, तो तेजपत्ता आपके बहुत काम आ सकता है। तेजपत्तों से बनी ड्रिंक आपके शरीर से हर प्रकार के दर्द को आसनी से ठीक कर देगी।
जरूरी सामग्री
3 बड़े तेजपत्ते
2 मध्यम आकार के नींबू
लगभग आधा लीटर पानी
कैसे बनाएंगे ये ड्रिंक
सबसे पहले तेजपत्तों को अच्छी तरह धो लें।
अब नींबू को 7-8 टुकड़ों में काट लें।
एक बर्तन में पानी लें और दोनों सामग्रियों को डाल दें।
अब इसे थोड़ी देर उबलने दें ताकि इसका अर्क निकल जाए।
इस ड्रिंक को ठंडा हो जाने दें और फिर पिएं।
ये ड्रिंक क्यों फायदेमंद है?
तेजपत्ते में दर्द निवारक गुण होते हैं इसलिए इस ड्रिंक को पीने से आपको हर तरह के दर्द से राहत मिलेगी। इसके अलावा तेजपत्तों में एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं इसलिए इसके सेवन से शरीर में मौजूद संक्रमण भी खत्म होता है और दर्द के कारण सूजन की समस्या से भी राहत मिलती है। नसों में सूजन होने पर एक और नुस्खा आजमा सकते हैं। इसके लिए दालचीनी, लौंग और तेजपत्तों को थोड़ा सा पानी मिलाकर पीस लें और लेप बनाकर दर्द और सूजन वाली जगह पर लगाएं।