Bawasir ke Lakshan: बवासीर होने पर नजर आते हैं ये 4 लक्षण, मल त्याग के दौरान होता है तेज दर्द

Piles Symptoms in Hindi: बवासीर होने पर मल त्याग के दौरान दिक्कत हो सकती है। बवासीर होने पर कई अन्य लक्षणों का अनुभव भी होता है। जानें बवासीर होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : February 18, 2025 11:09 AM IST

Bawasir ke Shuruati Lakshan Kya Hai: बवासीर एक आम समस्या है, जिससे आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। गलत खान-पान और खराब जीवनशैली की वजह से बवासीर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, शरीर में फाइबर की कमी के कारण भी बवासीर हो सकता है। इसमें मलाशय और गुदा की नसों में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से मल त्याग के दौरान कठिनाई हो सकती है। कुछ मामलों में बवासीर रोगियों को बैठने में भी मुश्किल हो सकती है। यह बीमारी असुविधा का कारण बन सकती है। बवासीर होने पर आपको हेल्दी डाइट पर फोकस करना जरूरी होता है। बवासीर की वजह से कब्ज की दिक्कत हो जाती है। बवासीर होने पर डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। ऐसे में आपको बवासीर के लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है। आइए, जानते हैं कि बवासीर होने पर कौन-से लक्षण दिखाई देते हैं (Piles ke Lakshan in Hindi)?

बवासीर के लक्षण- Piles ke Lakshan

1. मल त्याग के दौरान दर्द होना

अगर आपको मल त्याग के दौरान तेज दर्द हो तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। मल त्याग करते समय दर्द महसूस होना, बवासीर का लक्षण हो सकता है। मल त्याग के दौरान दर्द की स्थिति को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको दर्द होता है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

2. मल के साथ खून निकलना

मल के साथ खून निकलने की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको मल में खून आ रहा है, तो यह बवासीर का शुरुआती संकेत हो सकता है। बवासीर होने पर मल के साथ खून निकलने लगता है, जो बेहद दर्दनाक स्थिति हो सकती है।

3. गुदा के आस-पास गांठ

गुदा के आस-पास गांठ बनना भी बवासीर का एक संकेत (Bawasir ke Sanket) हो सकता है। बवासीर होने पर गुदा के आस-पास कठोर गांठ बनना जैसा महसूस हो सकता है। इसकी वजह से गुदा के आस-पास खुजली और रेडनेस भी हो सकती है। यह समस्या गुदा के आस-पास सूजन का कारण बन सकती है।

4. बार-बार मल त्याग की इच्छा होना

अगर आपको बार-बार मल त्यागने की इच्छा हो रही है, तो यह भी बवासीर का एक संकेत हो सकती है। बवासीर में व्यक्ति को बार-बार मल त्यागने का मन करता है। लेकिन, मल त्याग के दौरान मल निकलने में काफी दिक्कत होती है। मल त्याग की प्रक्रिया बेहद दर्दनाक होती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।