hamburger icon
A
Read in English

Banyan Tree Health Benefits: वेट लॉस हो या दांतों की सड़न, बरगद के पेड़ की मदद से हल हो सकती हैं ये समस्याएं, जानें बरगद के हेल्दी फायदे

क्या आप जानते हैं कि जिस तरह बरगद का पेड़  खुद एक लम्बा जीवन जीता है। उसी तरह यह हमारी सेहत को भी कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। आयुर्वेद में बरगद के पेड़ के फल, पत्ते और इसकी छाल को विभिन्न हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए इस्तेमाल के तरीके बताए गए हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 28, 2020 2:21 PM IST

बरगद का पेड़ ( Banyan Tree health benefits ) भारतीय परिवेश में काफी महत्वपूर्ण पेड़ माना जाता है। क्योंकि,  इसे धार्मिक कारणों से बहुत सम्मान दिया जाता है। इस पेड़ को अमरता का प्रतिक भी माना जाता है। लेकिन,  क्या आप जानते हैं कि जिस तरह बरगद का पेड़  ( Banyan Tree health benefits ) खुद एक लम्बा जीवन जीता है। उसी तरह यह हमारी सेहत को भी कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। आयुर्वेद में बरगद के पेड़ के फल, पत्ते और इसकी छाल को विभिन्न हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए इस्तेमाल के तरीके बताए गए हैं।

Stress Natural Remedies: तनाव या स्ट्रेस से राहत दिलाती है तुलसी, रोज़ चबा-चबाकर खाएं तुलसी के पत्ते

ऑक्सीज़न ही नहीं अच्छी सेहत का भी आशीर्वाद देता है बरगद का पेड़ ( Banyan Tree  health benefits ) :

ओरल हेल्थ के लिए अच्छा:

दांतों के टूटने और मसूड़ों से खून आने की समस्या के लिए बरगद की टहनियां (जो कि उनकी जड़े भी होती हैं)  मदद कर सकती हैं। बरगद की जड़ों   ( Banyan Tree health benefits ) को चबाने से दांत और मसूड़े स्वस्थ बनते हैं।  इससे,  दांतों की बदबू भी कम होती है। दरअसल,  हवा में लटकने वाली बरगद की जड़ों में एंटी-बैक्टेरियल तत्व होते हैं। जो, ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को कम करते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाती है बरगद की छाल:

वायरस और प्रदूषण के माहौल में अच्छी इम्यूनिटी बहुत ज़रूरी है। बरगद का पेड़ इम्यून सिस्टम को स्टॉन्ग बनाने में मदद करता है। इसके लिए बरगद के पेड़ की छाल का सेवन किया जाता है।

वेट मैनेजमेंट:

जी हां, वेट लॉस (weight loss food) के लिए बरगद का पेड़ आपकी मदद कर सकता है। वजन को बढ़ने से रोकने के लिए बरगद के पेड़ के फल खाए जा सकते हैं।  सोने से पहले एक गिलास दूध में बरगद का फल पीसकर मिलाएं। इसे,   पीने से वजन कम होता है। बरगद के फल में मौजूद फाइबर डायजेशन और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है।

अगर,  आप वेट गेन (food for weight gain) या वजन बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए भी बरगद एक नैचुरल तरीका है। बस,  बरगद के फल का जूस बनाएं। इसे,  दूध और चीनी के साथ मिलाकर रोज़ रात में पीएं।

Healthy Heart: ठंड में ज़रूर खाएं मेथी और धनिया, दिल को बचा सकेंगे कई बीमारियों से