
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 7, 2021 12:03 PM IST
एक्सपर्ट कहते हैं कि बैंबू राइस में नॉर्मल राइस और गेंहू की तुलना में प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है।
हमारे देश में में चावल को खूब पसंद किया जाता है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक हर कोई चावल का फैन है। यही कारण है कि हर कोई चावल की अलग अलग वैरायटी ट्राई करता रहता है। ऐसा ही चावल का एक प्रकार है जिसका नाम है बैम्बू राइस (Bamboo Rice)। इसे लोकल भाषा में मुल्यारी भी कहते हैं। बैंबू राइस, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सिर्फ यही नहीं बैंबू राइस के सेवन से प्रजनन क्षमता भी बेहतर होती है। एक शोध में अनुसार बांस के चावलों (Bamboo Rice) का सेवन करने से महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी बूस्ट होती है। इसके साथ ही बैम्बू के बीजों से निकाले गए ऑयल के जरिए भी इनफर्टिलिटी का उपचार किया जा सकता है।
आज के समय में ज्यादातर लोगों की प्रजनन क्षमता कमजोर हो रही है। हालांकि इसके पीछे खराब डाइट, एक्सरसाइज की कमी, तनाव और अव्यवस्थित लाइफस्टाइल जैसे कई कारण जिम्मेदार हैं। लेकिन अगर आप बिना दवाओं के अपनी फर्टिलिटी को बूस्ट करना चाहें तो कर सकते हैं। अगर आपको भी संतान को जन्म देने में समस्या हो रही है तो आप बैंबू राइस (Bamboo Rice) का सेवन कर सकते हैं। इससे न सिर्फ महिला को बल्कि पुरुषों को भी फायदा होता है। एक रिसर्च के अनुसार बांस के चावलों का सेवन करने से पुरुषों का स्पर्म काउंट तेजी से बढ़ता है जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बूस्ट करता है। अध्ययन में चूहों पर की गई एक रिसर्च में इस बात का पता चला है कि बैंबू राइस से प्रजनन क्षमता को बेहतर किया जा सकता है। ऐसे में यदि इंसान भी इनका सेवन करें तो इनफर्टिलिटी की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
बैंबू राइस का सेवन अन्य किस्म के चावलों की तरह ही किया जाता है। यह खाने में बहुत नर्म होते हैं और स्वाद में बहुत मीठे होते हैं। यही कारण है कि इनका सेवन ज्यादातर खिचड़ी के रूप में किया जाता है। कहते हैं कि पकने के बाद इन चावलों की बनावट में अंतर आ जाता है। अगर आप इस चावल को बाजार में ढूढेंगे तो यह आसानी से उपलब्ध नहीं होगा। इसकी बिक्री ज्यादातर ऑनलाइन ही होती है। लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि आने वाले 5 सालों में इसकी बिक्री बहुत आम हो जाएगी और यह लगभग हर जनरल स्टोर पर उपलब्ध होगा।
एक्सपर्ट कहते हैं कि बैंबू राइस में नॉर्मल राइस और गेंहू की तुलना में प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है। प्रोटीन का सेवन करने से हमारे शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। वहीं, अगर पोषक तत्वों की बात करें तो 1 कटोरी बैंबू राइस में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा 34 ग्राम, प्रोटीन की मात्रा 3 ग्राम, कोलेस्ट्राल की मात्रा और कैलोरी की मात्रा 160 ग्राम होती है। इसके साथ ही बैंबू राइस में जिंक, कॉपर, मिनरल्स और मैग्नीशियम की भी अच्छी खासी मात्रा होती है। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर को जरूर पोषक तत्व मिलते हैं जिससे संतान को जन्म देने में आ रही बाधा दूर होती है।
आयुर्वेद के अनुसार बैंबू राइस का सेवन प्रजनन क्षमता को बूस्ट करने के साथ साथ अन्य कई रोगों से भी बचाता है। बैंबू राइस के सेवन से गर्भवती महिला में विटामिन की कमी दूर होती है। साथ ही यह वात, पित्त और कफ रोग से भी बचाता है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द, पीठ दर्द, रूमेटाइड अर्थराइटिस और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से भी बचाता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.