... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : September 7, 2019 10:04 AM IST
लगातार 15 दिन तक सुबह खाली पेट बेकिंग सोडा पीने से एसिड और पेट फूलने की समस्या से निजात मिलती है। अगर आपकी किडनी में स्टोन हैं, तो इसका सेवन करने से स्टोन से भी निजात मिल सकती हैं। © Shutterstock.
मोटे अनाजों, दालों को पकाने के काम आने वाला बेकिंग सोडा (Baking soda benefits)आपकी सेहत के लिए भी काफी लाभदायक है। अभी तक आपने इसे केक और कुकीज के लिए ही इस्तेमाल किया होगा। पर अब वैज्ञानिक बता रहे हैं कि अगर आप इसे सुबह पानी के साथ पीते हैं तो ज्वाइंट पेन और ऑर्थराइटिस की सूजन में भी आराम मिलता है। आइए जानें बेकिंग सोडा के अन्य लाभ (Baking soda benefits)।
जॉर्जिया के ऑगस्टा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक शोध में यह साबित कर दिया है कि बेकिंग सोडा पीने (Baking soda benefits) से रूमेटोइड आर्थराइटिस जैसी ऑटोइम्यून बीमारियों से होने वाली सूजन को रोकने में मदद मिलती है। वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के मुताबिक बेकिंग सोडा स्पलीन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है। जिससे सूजन मे तुरंत लाभ होता है। शोध में यह भी सामने आया कि स्वस्थ लोगों के समूह में ज्यादातर लोग बेकिंग सोडा या कार्बोनेटिड पेय का प्रयोग करते हैं। यह भोजन को पचाने वाले एसिड को बढ़ाने में मदद करता है। अगस्ता विश्वविद्यालय में एमसीजी डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोलॉजी में डॉ पॉल ओकोनर के निर्देशन में हुए शोध में यह सामने आया है कि बेकिंग सोडा शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है।
बेकिंग सोडा जिसे हम साधारण भाषा में खाने वाला सोडा कहते हैं, मोटे अनाजों अथवा दालों को जल्दी पकाने में भी इस्तेमाल होता है। कभी छोले या राजमा जल्दी पकाने हों तो उन्हें गलाने के लिए भी चुटकी भर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं जम्मू –कश्मीर में सर्दियों में इस्तेमाल होने वाली देसी चाय, जिसे शीर चाय भी कहते हैं, बनाने में भी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही बेकरी में बिस्कुट, कुकीज, केक, पिज्जा बेस आदि बनाने में भी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है।