Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Bael Benefits in Hindi : कब्ज और बढ़ते वजन की समस्या चुटकी में करे दूर बेल, इसके कई और भी फायदे हैं

बेल में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसे पीने से कब्ज की भी समस्या दूर होती है। जानें, बेल के अन्य सेहत (Bael benefits in hindi) लाभ क्या हैं...

Bael Benefits in Hindi : कब्ज और बढ़ते वजन की समस्या चुटकी में करे दूर बेल, इसके कई और भी फायदे हैं
बेल खाने के फायदे क्या हैं?

Written by Anshumala |Published : February 14, 2020 2:41 PM IST

(Bael benefits in hindi) गर्मी में बेल खाने के सेहत लाभ 

बेल (Bael fruit) का सेवन गर्मी में सबसे ज्यादा किया जाता है, क्योंकि इसमें कई ऐसे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो गर्मी में होने वाली शारीरिक समस्याओं से बचाकर रखते हैं। बेल (wood apple) और इससे बने शरबत में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, विटामिन सी और फाइबर जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं, जो कई रोगों से बचाने के लिए काफी है। बेल का शरबत पीना उनके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, जो अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। जी हां, यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इससे बनी शरबत को हर दिन पिएं, तेजी से वजन कम कर सकेंगे। वजन कम करने के साथ ही बेल आपको लू, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से भी बचाता है। बेल में में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसे पीने से कब्ज की भी समस्या दूर होती है। जानें, बेल के अन्य सेहत (Bael benefits in hindi) लाभ क्या हैं...

बेल का शरबत पिएंगे तो रहेंगे निरोग, जानें इसे बनाने की रेसिपी

शरीर रहे अंदर से ठंडा

गर्मी के दिनों में इसका सेवन अधिक करने से आप लू से बचे रहते हैं। शरीर खासकर, पेट को अंदर से ठंडा रखता है। इससे एसिडिटी में राहत मिलती है। मुंह के छाले भी दूर होते हैं।

Also Read

More News

कब्ज की समस्या चुटकी में करे दूर

पेट से संबंधित समस्याओं को चुटकी में दूर करता है बेल और इससे बना जूस। इसके नियमित सेवन से कब्ज जड़ से समाप्त होती है। बेल का पका हुआ फल उदर की स्वच्छता के अलावा आंतों को साफ कर उन्हें ताकत देता है।

एनर्जी लेवल बढ़ाए

गर्मी में तेज धूप में घूमकर लोगों के शरीर की एनर्जी लेवल खो जाती है। शरीर में कम ऊर्जा होने से थकान और आलस महसूस होता है। ऐसे में बेल का गूदा खाएं या फिर इसका शरबत पिएं। प्रतिदिन एक गिलास बेल का शरबत पीने से शरीर ऊर्जावान महसूस करेगा।

Weight loss tips : बेल का शरबत पिएं, गर्मी में तेजी से कम होगा आपका वजन

बेली फैट करे कम

एक अध्ययन के अनुसार, फाइबर का सेवन करने से बेली फैट कम होता है। और बेल में काफी अधिक फाइबर होता है। फाइबर के अधिक सेवन से आप कब्ज की समस्या से बचते हैं, जिससे पेट साफ रहता है। बेल खाने या इसका शरबत पीने से देर तक पेट भरा हुआ रहता है। पेट भरा होने से आप कम खाते हैं। ऐसे में जिनका वजन अधिक है, वो लोग जरूर बेल का सेवन करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पाचन शक्ति हो मजबूत

पाचन शक्ति गड़बड़ रहती है, तो बेल का शरबत पिएं। यह आंतों में मौजूद कीड़ों को मारता है। डाइजेस्टिव डिसऑर्डर को दूर करता है। शरबत पीने से पहले इसमें गुड़ या चीनी मिला लें, फिर पिएं।

About the Author

... Read More