
Also Read
बादाम, काली मिर्च, इलायची और इन 5 चीजों से बना ये पाउडर रखेगा ब्लड शुगर कंट्रोल, जानें दिन में कितनी बार करें सेवन
डायबिटीज रोगियों के लिए हर दिन एक चुनौती बनकर सामने खड़ा होता है उनका ब्लड शुगर। जी हां, ब्लड शुगर। एक डायबिटिक व्यक्ति का मुख्य उद्देश्य यही होता है कैसे अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना जाए। ब्लड शुगर के स्तर में लगातार वृद्धि से डायबिटीज के लक्षण और बढ़ जाते हैं, जिससे रोग की जटिलता और बढ़ जाती है। अगर समय रहते डायबिटीज को कंट्रोल न किया जाए तो कोई भी व्यक्ति किडनी फेल्योर, स्ट्रोक, नर्व डैमेज और यहां तक कि अंधेपन का शिकार भी हो सकता है। इसी कारण से डायबिटीज रोगियों के लिए एक अच्छी संतुलित डाइट और एक स्वस्थ जीवन शैली को फॉलो करना चाहिए ताकि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखा जा सके।
दवा, निश्चित रूप से डायबिटीज रोगियों के रूटीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है, लेकिन हमारे आसपास की दुनिया कई खाद्य पदार्थों से भरी हुई है, जो औषधीय गुणों से युक्त हैं और ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि के प्रबंधन में समान रूप से प्रभावी हो सकते हैं। हाल ही में डायटिशियन लवलीन कौर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसा घरेलू उपाय शेयर किया है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभदायक है। लेख में जानिए आप इस नुस्खे को कैसे आजमा सकते हैं और इस विशेष पाउडर को घर पर कैसे बना सकते हैं।

मिक्सर ग्राइंडर में सभी चीजों को डालें और महीन पाउडर बनाने के लिए इसे पीस लें। पीसने के बाद इस पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और अपने भोजन से कम से कम 30 मिनट पहले हर दिन पानी के साथ 1 चम्मच का सेवन करें। दिन में एक या दो बार इसका सेवन डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। जो लोग कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं वे भी इस पाउडर को रोजाना सेवन कर सकते हैं।
इस पाउडर में सभी स्वस्थ तत्व होते हैं, जो अपने औषधीय गुणों और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाने जाते हैं। ये तत्व ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करने में मदद करते हैं। ये तत्व फाइबर में उच्च होते हैं और रक्त में ग्लूकोज को धीरे-धीरे छोड़ने में मदद करते हैं। भोजन से पहले इसका सेवन करने से शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है।
इसके अलावा, नीम फ्लेवोनोइड्स, ट्राइटरपेनॉइड, एंटी-वायरल यौगिकों और ग्लाइकोसाइड्स से भरा होता है, जिसका डायबिटीज रोगी द्वारा व्यापक रूप से सेवन किया जाता है। दरअसल यह ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसके अलावा, बादाम और काली मिर्च विटामिन ई से भरपूर होते हैं और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो बेहतर पाचन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
इस पाउडर को तैयार करने के लिए उपयोग की जाने वाली सभी सामग्री बेहद स्वस्थ हैं और इसका कोई साइड-इफेक्ट नहीं है। हालांकि, हमेशा कुछ भी नया करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर गर्भावति महिलाओं को इस पाउडर के सेवन से बचना चाहिए। अपने ब्लड शुगर लेवल का हमेशा ध्यान रखें। याद रखें, केवल इस पाउडर के सेवन से आपको डायबिटीज के लक्षणों को प्रबंधित करने में मदद नहीं मिलेगी। इसके लिए, आपको स्वस्थ जीवन शैली की आदतों का पालन करने की भी आवश्यकता है।