आपके लिवर को डैमेज कर रही चाय पीने की ये गलत आदत, जानें क्या है चाय पीने का सही तरीका व समय

Tea Effects on Liver: चाय का ज्यादा सेवन करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है, इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन चाय का गलत तरीके से सेवन करना आपके लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 9, 2025 4:21 PM IST

Chai Peene se Liver Mein Kya Hota Hai | हम भारतीयों के लिए चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि जीवन-शैली का हिस्सा है। सुबह की शुरुआत ही चाय की चुस्की से होती है। ऑफिस की मीटिंग हो या घर‑परिवार में बातचीत के पल या नए रिश्तों की शुरुआत, चाय हर मौके पर परोसी जाती है। वहीं गली‑मोहल्ले की छोटी‑छोटी दुकानों पर चाय का कप पुरानी दोस्ती को निभाने और नए दोस्ती बनाने का काम करता है। हर क्षेत्र में हरी, काली या मसाला चाय वाली अलग-अलग प्रकार की चाय बनाई जाती है और पिलाई जाती है। साथ ही, चाय के साथ हल्का स्नैक या बिस्किट शामिल हो तो इसका आनंद और भी बढ़ जाता है। लेकिन स्वास्थ्य पर यही चाय क्या असर डालती है, कभी सोचा है?

(और पढ़ें - लिवर खराब होने के लक्षण)

हाल ही में बीएमसी न्यूट्रिशन में छपी एक स्टडी के अनुसार, जिन लोगों ने दिन में लगभग 2.88 कप या इससे भी अधिक चाय पी थी, उनका लिवर फैट सुधारने‑की संभावना उन लोगों की तुलना में लगभग 27 प्रतिशत कम थी, जिन्होंने कम‑मात्रा चाय पी। विशेषज्ञों ने कहा कि यह संकेत देता है कि बहुत अधिक मात्रा में चाय पीने से लिवर के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर होता है।

मीठे की मात्रा कम हो

स्टडी में बताया गया कि मध्यम मात्रा में चाय पीना सबसे अच्छा है, जो दिन में 1‑2 कप है। साथ ही, इसे दिन के विभिन्न हिस्सों में बांटे, जैसे- सुबह एक कप, शाम को एक कप। वहीं इसका कम मीठा होना भी बहुत जरूरी है। स्टडी में बताया गया कि जब शुगर इन्टेक को समायोजित किया गया, तब चाय की मात्रा व लिवर फैट सुधार के बीच का संबंध टूट गया। इसलिए चाय पीते समय चीनी, शहद, स्वीटनर या मिल्कशेक आदि का सेवन न करें। यह लिवर एंजाइम और लिवर फैट दोनों के लिए बेहतर होगा।

(और पढ़ें - लिवर खराब होने के कारण)

चाय का प्रकार पर ध्यान देना होगा

वहीं स्टडी में सलाह दी गई कि चाय पीते समय यह जानना जरूरी है कि आप कौन-सी चाय पी रहे हैं और आपकी सेहत पर कैसा असर डालेगी। शोध बताते हैं कि स्वस्थ लोगों में ग्रीन टी व उसके तत्वों का लिवर एंजाइम पर खास असर नहीं होता, पर जिन लोगों को लिवर की समस्या जैसे- नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज होती है, उनके लिए यह फायदेमंद साबित होती है। इसलिए यदि आपका लिवर ठीक है, तो बहुत ज्यादा चाय पीने से अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन यदि लिवर से जुड़ी परेशानी है, तो सीमित मात्रा में ग्रीन टी पीना लाभदायक होगा। इसलिए हमेशा संतुलित मात्रा में चाय पिएं और जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

स्वस्थ आदतों के साथ चाय

चाय पीना स्वास्थ्य के लिए इतना बुरा भी नहीं है, लेकिन अच्छा है स्टडी यह भी नहीं कह रही है। इसलिए अगर आपको चाय के पूरे लाभ पाने हैं तो स्वस्थ जीवन-शैली अपनाना जरूरी है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रण और पर्याप्त नींद लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यदि जीवन-शैली अस्वस्थ है, तो चाय का सेवन कम करें। हर दिन 1-2 कप चाय पीना फायदेमंद होगा, लेकिन साथ ही शराब और तंबाकू से दूरी रखनी होगी, फास्ट फूड कम खाना होगा और रोजाना थोड़ा चलना या व्यायाम करना होगा।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।