सुबह-सुबह आप सोकर उठे और सांसों से आने वाली बदबू का अहसास होने पर आप क्या करेंगे। बिल्कुल ब्रश और पेस्ट उठाएंगे और मुंह की सफाई करेंगे। तरोताज़ा महसूस करने और मुंह की बदबू से राहत पाने के लिए हम सभी रोज़ ऐसा करते हैं। लेकिन सभी को इतनी आसानी से सांसों की बदबू से छुटकारा नहीं मिलता।
जी हां, बहुत से लोग सोशल होने से केवल इसीलिए बचते हैं क्योंकि उनकी सांसों की बदबू कम नहीं हो पाती। तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इसकी वजह से बहुत ज़्यादा तनाव में आ जाते हैं।
अगर आप भी सांसों की दुर्गंध की कुछ ऐसी ही समस्या से परेशान हैं तो आप कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसी ही नैचुरल चीज़ों के बारे में लिख रहे हैं जो घर पर आमतौर पर मौजूद होती हैं। सबसे खास बात कि इन चीज़ों का आपके दांतों या सेहत पर कोई बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ता।
सौंफ के दाने: खाना खाने के बाद हम अक्सर सौंफ के दाने चबाते हैं। तो आपको बता दें कि वह खूश्बूदार सौंफ के दाने न केवल आपका हाजमा बढ़ाते हैं बल्कि आपकी सांसों की बदबू की समस्या को भी कम कर सकते हैं। सौंफ मुंह में सलाइवा या लार को बनाने में मदद करती हैं और इस वजह सें लार में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण सांसों की बदबू को कम करतें हैं।
नींबू- संतरें या नींबू के छिलके चबाने से भी आपकी सासों की दुर्गंध कम हो जाती है। दरअसवल खट्टे फलों में मौजूद साइट्रिक एसिड सलाइवा का निर्माण बढ़ाता है और सांसों की बदबू की समस्या से आपको राहत मिलती है। आप एक गिलास पानी में थोड़ा-सी नींबू का रस मिलाकर उस पानी से गरारे भी कर सकते हैं। यह काफी मददगार साबित होता है।
ग्रीन टी- आपको क्या लगता है कि ग्रीन टी केवल वेट लॉस या डायजेशन के लिए पी जाती है। जी नहीं, बहुत-से लोग बैड ब्रीद की समस्या से बचने के लिए भी ग्रीन टी का सेवन करते हैं। तो अब आप समझ गए ना कि आपकी इस समस्या का एक बहुत ही आसान तरीका साबित हो सकती है ग्रीन टी।
लौंग- दांतों के दर्द से राहत दिलाने वाली लौंग आपकी सांसों को भी तरोताज़ा रखती है। इसीलिए आप लौंग से बनी चाय पीएं। या फिर थोड़े पानी में 3-4 लौंग डालकर उबालें। इस पानी को ठंडा करके इससे गरारे करें। आपकी सांसों की बदबू की समस्या कम होने लगेगी।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.