Advertisement

सांस की बदबू से हैं परेशान, यूं पाएं छुटकारा

पुदीने को पीसकर पानी में घोलें और दिन में 2 से 3 बार इस पानी से कुल्ला करें। सांस की बदबू दूर हो जाएगी।

Written By Anshumala
Published : April 29, 2019 11:02 AM IST

कुछ साधारण उपायों से सांस की दुर्गंध को रोका जा सकता है। © Shutterstock.

कुछ लोग ब्रश तो बहुत अच्छी तरह से करते हैं बावजूद इसके उनके मुंह से बदबू आती रहती है। ऐसे में सामने खड़ा व्यक्ति भी बात करने से हिचकता है। यदि आपकी मुस्कुराहट खूबसूरत है, लेकिन सांसों से बदबू आती है, तो हर कोई आपके पास बैठने और पास आकर बात करने से कतराने लगेगा। सांस की दुर्गंध या हैलीटोसिस एक गंभीर समस्या बन सकती है लेकिन कुछ साधारण उपायों से सांस की दुर्गंध को रोका जा सकता है।

सांस लेने में होती है तकलीफ, ये 3 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

Advertisement

यूं बचें सांस की दुर्गंध से

- अगर आप नियमित रूप से ब्रश करते हैं और फिर भी सांसों से बदबू आती है तो जीरे को भूनकर खाने से भी सांसों की दुर्गंध दूर होती है।

Advertisement

- आप सांसो की बदबू से छुटकारा पाने के लिए लौंग को हल्का भूनकर चबाएं।

- शरीर में जिंक की कमी से भी सांसों से बदबू आती है। इसके लिए ऐसी चीजें खाएं, जो जिंक की कमी को पूरा करें।

- गर्म पानी में नमक डालकर कुल्ला करें।

माउथवॉश का अधिक इस्तेमाल, मुंह की सेहत के लिए ठीक नहीं

- ताजी और रेशेदार सब्जियों का सेवन करें।

- पुदीने को पीसकर पानी में घोलें और दिन में 2 से 3 बार इस पानी से कुल्ला करें।

- जब आपका मुंह सूखने लगे, चीनी मुक्त गम का इस्तेमाल करें।

- जीभ साफ करने के लिए जीभी का उपयोग करें और जीभ के अंतिम छोर तक सफाई करें।

- पानी खूब पिएं।

About the Author

... Read More