hamburger icon
A
Read in English

चीन में प्लांट से लीक हुआ ये खतरनाक बैक्टीरिया, 3 हजार से भी अधिक लोग हुए पीड़ित, पुरुषों को बना सकता है बांझ

उत्तरपूर्व चीन में 3 हजार से भी अधिक लोग एक बैक्टीरियल इंफेक्शन से संक्रमित हुए हैं। जानकारी के अनुसार, यह खतरनाक बैक्टीरिया वहां स्थित बायोफार्मास्युटिकल प्लांट से लीक होने के बाद फैल गया है। बैक्टीरिया से होने वाली संक्रामक डिजीज को नाम दिया गया है ब्रूसेलोसिस (Brucellosis)।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 20, 2020 12:13 AM IST

Bacterial Disease in China: पूरा विश्व अभी भी कोरोना की मार झेल रहा है। हर दिन कोरोना से संक्रमितों के हजारों मामले दर्ज किए जा रहे हैं। दुनिया भर के वैज्ञानिक कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine) बनाने में लगी है, लेकिन चीन अपनी गलतियों से बाज नहीं आ रहा है। चीन से एक और बुरी खबर आ रही है। खबर है कि वहां एक नया और खतरनाक बैक्टीरिया लोगों को अपना शिकार बना रहा है। खबर है उत्तरपूर्व चीन (China) की जहां 3 हजार से भी अधिक लोग एक बैक्टीरियल इंफेक्शन (Bacterial Infection) से संक्रमित हुए हैं। जानकारी के अनुसार, यह खतरनाक बैक्टीरिया वहां स्थित बायोफार्मास्युटिकल प्लांट से लीक होने के बाद फैल गया है। बैक्टीरिया से होने वाली संक्रामक डिजीज को नाम दिया गया है ब्रूसेलोसिस (Brucellosis)।

बैक्टीरिया किस तरह कर रहा है लोगों को संक्रमित

बताया जा रहा है कि यह बैक्टीरिया इंसानों से इंसानों को नहीं फैलता, बल्कि इन्फेक्टेड जानवर जैसे सूअर, बकरी, कुत्ते, भेड़ और मवेशी या जानवरों से बने प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल करने से हो सकती है। ब्रूसेलोसिस में होने वाले फीवर को माल्ट या मेडिटरेनियन फीवर का नाम दिया गया है। इस बैक्टीरिया से संक्रमित (Bacterial Disease in China in hindi) होने पर व्यक्ति में बुखार, सिरदर्द, ज्वाइंट पेन आदि देखा जा सकता है। हालांकि, अभी इस संक्रमण से किसी के मौत की पुष्टि नहीं की गई है।

ब्रूसेलोसिस के लक्षण (Symptoms of Brucellosis)

बताया जा रहा है कि यह इंफेक्शन व्यक्ति से व्यक्ति में नहीं फैलता जो एक राहत भरी बात है। अमेरिका के सीडीसी के अनुसार, इसके लक्षण कई दिनों तक पीड़ित व्यक्ति में नजर आ सकते हैं, कुछ मामलों में हमेशा के लिए लक्षण रह सकते हैं, तो वहीं कई बार लक्षणों के प्रकट होने में समय लग सकता है। अर्थराइटिस, अंग में सूजन, फ्लू, बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान, कमजोरी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, दुर्लभ मामलों में, यह पुरुषों में बांझपन (Male infertility), एन्सेफलाइटिस, मेनिन्जाइटिस जैसे गंभीर लक्षण भी पैदा कर सकता है। रिपोर्ट की मानें तो जिस प्लांट से यह बैक्टीरिया लीक हुआ है, वहां एक्सपायरी डेट का डिसइन्फेक्टेंट (Disinfectant) को यूज किया गया था। प्लांट से निकला गैस ऐरोसोल बनने के बाद हवा में घुलकर लोगों को संक्रमित करना शुरू कर दिया।

कोरोना से लोगों के मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा है बुरा असर, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करेंगी ये एक्टिविटीज