
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 23, 2022 12:44 PM IST
आजकल सभी की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि हर कोई किसी न किसी काम के चलते घर से बाहर जाता है। कोई लेकिन सड़कों पर ट्रैफिक जाम बहुत ज्यादा होता है, इसलिए ज्यादातर लोग अपना समय बचाने के लिए पैदल या गाड़ी की बजाय बाइक से जाना पसंद करते हैं। लेकिन सड़कों पर बनने वाले बड़े-बड़े गड्ढे आपके सफर को मुश्किल बना देते हैं। एक बड़ी वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार शहर को डॉक्टरों का मानना है कि टूटी सड़कों पर बाइक चलाने से गर्दन व पीठ में गंभीर दर्द होना का खतरा रहता है। वहीं डॉक्टरों का मानना है कि जिन लोगों को पहले से ही पीठ या गर्दन में दर्द संबंधी समस्याएं हैं, तो उन्हें बाइक चलाते समय विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिन लोगों को पहले से ही कमर या गर्दन संबंधी समस्या है, उन्हें गड्ढों वाली सड़क पर बाइक चलाने से स्थायी दर्द हो सकता है और दर्द गंभीर भी हो सकता है।
कुछ दिन पहले मुंबई के थाने में बाइक चलाते समय गड्ढे के कारण दुर्घटना होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर टूटी सड़क के कारण एक दंपति की मौत हो गई। लेकिन यह सिलसिला नया नहीं बल्कि सालों पहले से चलता आ रहा है। पिछले महीने एक 37 वर्षीय बाइक चालक गड्ढे की चपेट में आया और सिर में चोट लगने के कारण उसे वॉकहार्ट अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। वॉकहार्ट अस्पताल के कंसलटेंट स्पाइन एंड न्यूरो सर्जन डॉक्टर माजदा ट्यूरेल ने बताया कि व्यक्ति को तीन दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन सौभाग्य से उसे कम चोट थी और वह जल्दी स्वस्थ हो गया।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि टूटी सड़कें जानलेवा स्थितियां पैदा कर सकती हैं और इससे न सिर्फ एक ही बाइक सवार बल्कि उसके आसपास के कई लोग प्रभावित हो सकते हैं और गंभीर दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक एंड स्पाइन सर्जन डॉक्टर ओम पाटिल ने बताया कि ओपीडी में औसतन 150 रीढ़ व गर्दन में दर्द के मामले देखे जाते हैं, जिनमें 5 से 10 प्रतिशत मामले रोजाना बाइक चलाने वालों के होते हैं। वहीं बारिश के मौसम में ये मामले और बढ़ जाते हैं।
जैसा कि आपको भी बता है कि सड़क दुर्घटनाएं होने का सबसे ज्यादा खतरा बाइक चलाने वालों को ही होता है। इसलिए उन्हें खासतौर पर ध्यानपूर्वक बाइक चलानी चाहिए। बाइक चलाते समय इन बातों का ध्यान रखें
डॉक्टर से बात करना भी जरूरी है अगर आपको रोज बाइक चलाने के बाद गर्दन में दर्द महसूस होता है, तो ऐसे में आपको डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि टूटी सड़क पर बाइक चलाने से होने वाली परेशानियां कई बार गंभीर समस्या का कारण बन सकती हैं। इसलिए अच्छा विकल्प यही है कि समय रहते इसकी जांच करा लेनी चाहिए।