Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

यूरिक एसिड बच्चों में भी बढ़ता है? जानें माता पिता कैसे पहचानें इसके लक्षण

Bacho me Uric Acid: यूरिक एसिड बच्चों को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए बच्चों में इसके लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बच्चों में यूरिक एसिड बढ़ने के कई कारण भी हो सकते हैं।

यूरिक एसिड बच्चों में भी बढ़ता है? जानें माता पिता कैसे पहचानें इसके लक्षण
VerifiedVERIFIED By: DR. Vineet

Written by Anju Rawat |Published : February 17, 2026 9:30 AM IST

High Uric Acid in Kids: यूरिक एसिड को आमतौर पर वयस्कों की समस्या माना जाता है। लेकिन, आजकल बच्चों और किशोरों में भी हाई यूरिक एसिड की समस्या देखने को मिल रही है। इसके मुख्य कारण- खराब जीवनशैली और खान-पान की आदतें हैं। इसके अलावा, बच्चों में जेनेटिक कारणों की वजह से भी यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। आपको बता दें कि यूरिक एसिड शरीर में प्यूरिन नामक रसायन के टूटने से बनता है, जो किडनी के जरिए पेशाब के साथ बाहर निकल जाता है। जब यह पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाता है, तो रक्त में जमा होकर जोड़ों को प्रभावित करने लगता है। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी स्थितियां पैदा हो जाती हैं। आइए, एससीएम हेल्थकेयर के प्रिंसिपल कंसल्टेंट, यूरिलॉजिस्ट डॉ. विनीत मल्होत्रा (Dr. Vineet Malhotra, Principal Consultant, Urology, Sexology, Andrology, Infertility Treatment, SCM Healthcare) से जानते हैं यूरिक एसिड बच्चों में कैसे बढ़ता है?

बच्चों में यूरिक एसिड बढ़ने के कारण क्या हैं?

बच्चों में यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इसमें शामिल हैं-

  • ज्यादा जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करना
  • मीठे पेय पदार्थों का सेवन करना
  • ज्यादा रेड मीट या सी फूड का सेवन करना
  • ज्यादा प्रोटीन वाले असंतुलित आहार का सेवन

इनके अलावा, मोटापा, शारीरिक गतिविधि न करना, डिहाइड्रेशन, किडनी से जुड़ी समस्याएं और पारिवारिक इतिहास भी बच्चों में हाई यूरिक एसिड के जोखिम को बढ़ाते हैं। कुछ मामलों में मेटाबॉलिक डिसऑर्डर या दवाइयों के दुष्प्रभाव से भी यूरिक एसिड बढ़ सकता है।

Also Read

More News

बच्चों में हाई यूरिक एसिड के लक्षण क्या हैं?

  • जोड़ों में दर्द
  • जोड़ों में सूजन
  • पैरों के अंगूठों में दर्द
  • टखनों और घुटनों में दर्द

अगर बच्चा इन हिस्सों पर दर्द की शिकायत कर रहा है, तो आपको इन्हें बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इनके अलावा, अगर बच्चा चलने या खेलने से बचने लगे, बार-बार थकान महसूस करे या अचानक चिड़चिड़ा हो जाए, तो इन संकतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

अगर बच्चा पेट दर्द और पेशाब में जलन की शिकायत भी कर रहा है तो इसका मतलब है कि कई लोग बार-बार पेट दर्द, पेशाब में जलन या बार-बार पेशाब आना भी बढ़े हुए यूरिक एसिड का संकेत हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चों में यूरिक एसिड हाई हो तो क्या करें?

  • अगर आपके बच्चे का यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
  • बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। इससे किडनी स्टोन से छुटकारा मिलेगा और पेशाब में जलन की समस्या भी शांत होगी।
  • बच्चे को ताजे फल और सब्जियां जरूर खिलाएं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पानी ज्यादा होता है, जिससे यूरिक एसिड कंट्रोल होता है।
  • बच्चे को मीठे और प्रोसेस्ड फूड्स बिल्कुल न खिलाएं।
  • बच्चे को फिजिकल एक्टिविटी के लिए मोटिवेट करें।
  • बच्चे के वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है।

Highlights:

  • बच्चों में भी यूरिक एसिड बढ़ सकता है।
  • रेड मीट और सी फूड यूरिक एसिड को बढ़ाते हैं।
  • इससे जोड़ों में सूजन और दर्द महसूस हो सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।