Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Early Symptoms of Uterine Cancer : लोगों के आज के समय में कम उम्र में ही कई तरह की समस्याएं होने लगी हैं। इसमें हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉस, हार्ट अटैक, डायबिटीज जैसी परेशानियां काफी ज्यादा कॉमन है। वहीं, कुछ महिलाओं को बच्चेदानी से जुड़ी तरह-तरह की समस्याएं भी होने लगी हैं। इसमें बच्चेदानी में कैंसर होना भी शामिल है। जी हां, बच्चेदानी में कैंसर होने की स्थिति काफी गंभीर मानी जाती है। ऐसे में इसके लक्षणों के बारे में हमें जानकारी होनी बहुत ही जरूरी होती है। अगर आप समय रहते बच्चेदानी में होने वाले कैंसर का पता लगा लेते हैं, तो इसका इलाज काफी हद तक किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बच्चेदानी में कैंसर होने पर दिखने वाले लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं बच्चेदानी में कैंसर के क्या हैं लक्षण?
बच्चेदानी में कैंसर के शुरुआती दिनों में कई तरह के संकेत दिख सकते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप स्थिति को गंभीर होने से रोक सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चेदानी में कैंसर के लक्षण क्या हैं
बच्चेदानी में कैंसर होने की स्थिति में महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में काफी तेज या फिर हल्का सा दर्द महसूस हो सकता है। ऐसे संकेतों को लंबे समय तक नजरअंदाज न करें। इस तरह के संकेत गंभीर हो सकते हैं। हालांकि, कई बार सामान्य कारणों से भी पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। लेकिन अगर आपको लंबे समय से पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा है, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें।
बच्चेदानी में कैंसर होने की स्थिति में महिलाओं को पीरिडयड्स के दिनों में काफी ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है। वहीं, कई बार पीरियड्स 5 से अधिक दिनों तक रह सकता है। अगर आपको बार-बार इस तरह की परेशानी हो रही है, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें।
बच्चेदानी में कैंसर होने की स्थिति में महिलाओं को बिना पीरियड्स के भी ब्लीडिंग या फिर स्पॉटिंग नजर आने लगती है। ऐसे संकेत दिखते ही फौरन डॉक्टर के पास भागें। ताकि आप समय पर अपना इलाज शुरू कराें।
मेनोपॉज के बाद महिलाओं को सफेद पानी आना भी बच्चेदानी में कैंसर की ओर इशारा कर सकता है। ऐसे संकेतों को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, तो काफी गंभीर हो सकती है। इस स्थिति में फौरन अपने डॉक्टर के पास जाएं।
बच्चेदानी में किसी भी तरह की परेशानी होने पर महिलाओं को संबंध बनाने के दौरान या बाद में योनि के पास दर्द जैसा महसूस हो सकता है। ऐसे संकेतों को महिलाएं सामान्य समझकर इग्नोर कर देती हैं। अगर आपको लंबे समय तक ऐसे संकेत दिखे, तो फौरन डॉक्टर के पास भागें।