
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 23, 2020 1:42 PM IST
बच्चे को फ्लू से राहत दिलाने के लिए टिप्स।
फ्लू (Flue Remedies for Babies) मौसमी एलर्जिस का एक प्रकार है। जिसमें, गले से जुड़ी तकलीफें होती हैं। सर्दियों के मौसम में यह समस्या लोगों को होती है। अक्सर, सर्दी-ज़ुकाम होने पर हम केमिस्ट के पास से कोई पेन किलर लेकर खा लेते हैं। जिससे, हमें अपनी तकलीफों और फ्लू के लक्षणों ( Flue Remedies for Babies) से आराम तो मिल जाता है। लेकिन, जब फ्लू या बुखार छोटे बच्चों को हो तब, यह तरीका काम नहीं आता। क्योंकि, बच्चों के शरीर की कार्य प्रणालियां कमज़ोर होने की वजह से उनके लिए विशेष दवाइयों की ज़रूरत पड़ती है। ऐसे में कुछ घरेलू और आज़माए हुए नुस्खों को हम ट्राई कर सकते हैं।
Vomiting in babies: जब बच्चों को हो उल्टी, तो डॉक्टर से बात करने से पहले करें ये काम ।
अगर, आपके छोटे बच्चे को सर्दी-ज़ुकाम या फ्लू से जुड़ी तकलीफें जैसे, छीकें आना और खांसी हो रही हैं। तो, ऐसे में उन्हें ज़्यादा मात्रा में पानी पिलाएं। सादा पानी, बिना बर्फ वाले फ्रूट जूस और दूध पिलाएं। साथ ही गर्म सूप और हॉट चॉकलेट जैसे गर्म पेय पदार्थ गले में होने वाली तकलीफें कम कर सकती हैं। अगर, बच्चा 6 महीने से छोटा है। तो, बच्चे को पानी या जूस पिलाने की बजाय फॉर्मूला या ब्रेस्ट मिल्क पिलाएं। साथ ही अगर ज़रूरत हो तो बच्चे को थोड़ा ज़्यादा दूध भी पिला सकते हैं।
बच्चे को सर्दी-ज़ुकाम और फ्लू होने पर शहद एक कारगर नुस्खा साबित होता है। जिसके, सेवन से मौसमी बीमारियों से सुरक्षा मिल सकती है। बच्चों के लिए केमिस्ट के पास से खरीदी दवाइयों और कफ सिरप से भी ज़्यादा असरदार साबित हो सकता है शहद (honey) चाटना। लेकिन, अगर आपका बच्चा एक साल से छोटा है। तो, उसे शहद ना चटाएं। ( Flue Remedies for Babies)