Menstrual Problems : इन आयुर्वेदिक नुस्खों से पाएं पीरियड्स क्रैम्प से छुटकारा

कई महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में कोई तकलीफ, दर्द का अहसास नहीं होता, तो कुछ महिलाएं बहुत अधिक पेट, कमर, सिर में दर्द से गुजरती हैं। भारत में अधिकतर महिलाओं को अनियमित मासिक धर्म (irregular periods), अत्यधिक ब्लीडिंग, दर्द, ऐंठन, क्रैम्प की समस्या भी देखने को मिलती है। पीरियड्स में होने वाली इन सभी समस्याओं का इलाज है आयुर्वेद...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 30, 2020 2:12 PM IST

Home remedies for period pain : महिलाएं अपने जीवन में कई तरह की शारीरिक और हॉर्मोनल बदलावों से गुजरती हैं। उन्हीं में से एक है मासिक धर्म (Menstrual) या माहवारी, जिसे हम पीरियड्स भी कहते हैं। कई महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में कोई तकलीफ, दर्द का अहसास नहीं होता, तो कुछ महिलाएं बहुत अधिक पेट, कमर, सिर में दर्द से गुजरती हैं। भारत में अधिकतर महिलाओं को अनियमित मासिक धर्म (irregular periods), अत्यधिक ब्लीडिंग, दर्द, ऐंठन, क्रैम्प की समस्या भी देखने को मिलती है। आमतौर पर पांच दिनों तक रहने वाला पीरियड्स कुछ महिलाओं के लिए दर्द भरा और बर्दाश्त से बाहर हो जाता है। एक सामान्य पीरियड चक्र 21 से 35 दिनों के बीच आता है और रक्तस्राव दो से सात दिनों तक हो सकता है। तो, एक रेगुलर पीरियड्स इस बात की तरफ इशारा करती है कि हर महीने एक महिला डिंबोत्सर्जन (Ovulating) कर रही है।

पीरियड्स में होने वाली समस्याओं का इलाज है आयुर्वेद (Home remedies for period pain)

मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं का इलाज आयुर्वेद में कई तरीके से किया जाता है। इनके कोई साइड एफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। पीरियड्स में होने वाले पेट दर्द, ऐंठन, सिर दर्द, कमर दर्द, जांघों में दर्द, कम या अधिक ब्लीडिंग होना, अनियमित पीरियड्स जैसी कई समस्याओं से आप पा सकती हैं छुटकारा। हम आपको नीचे कुछ आयुर्वेदिक टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं (menstrual problems) को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

1 एक लहसुन की कली लें। उसे दो लौंग के साथ क्रश कर लें। इसे पीरियड्स के दौरान दो बार दिन में खाएं।

2 जब पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द और ऐंठन हो, तो एक छोटा चम्मच एलो वेरा जेल को एक चुटकी काली मिर्च पाउडर या दालचीनी पाउडर के साथ मिलाकर खाएं।

3 अदरक वाली हर्बल चाय पीने से भी पीरियड्स में आराम महसूस (Home remedies for period pain) होता है। आप चाहें तो एक गिलास गर्म पानी में एक छोटा चम्मच अदरक पाउडर मिक्स करके भी पी सकती हैं।

4 दो गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा दाना डालें। इसे आंच पर चढ़ाकर उबलने दें। जब पानी आधा हो जाए तो, आंच से उतार दें। इसे छान लें। इसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर, इसे गर्म पिएं। जिस दिन से पीरियड्स होना शुरू हो जाए, उसी दिन से इस हेल्दी ड्रिंक को पीना शुरू कर दें। पीरियड्स से संबंधित समस्याओं (Home remedies for irregular periods) से छुटकारा मिलेगा।

समय से नहीं हो रहे हैं पीरियड्स, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

5 चन्दन और पुदीने के एसेंस को पानी में डालकर स्नान करें। ठंडे पानी के नीचे नहाने से भी आराम महसूस होता है।

6 मसाले जैसे जीरा (cumin), मेथी (fenugreek seeds), काली मिर्च (Black pepper), लौंग (clove), धनिया (coriander), पुदीना (Mint) को अपने डायट में नियमित रूप से शामिल करें।

7 पपीता, खीरा, ककड़ी, आलू, फूलगोभी, मटर, कद्दू में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करते हैं। जब पीरियड्स होने की तारीख पास आ जाए, तो इन चीजों का जरूर सेवन करें।

Period Diet Tips: लड़कियां पीरियड्स में ना करें ये 3 ग़लतियां, हो सकती हैं कई हेल्थ प्रॉब्लम्स

इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या हो जाएगी दूर, जब खाएंगी ये फूड्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source