
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 15, 2020 8:46 PM IST
Healthy Summer: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए 5 सुपरहिट आयुर्वेदिक टिप्स।
Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम अपने साथ कई बीमारियों (summer diseases) को लेकर आता है। लू लगना (Heat Stroke), डिहाइड्रेशन (Dehydration), त्वचा रोग (Skin diseases) आदि कुछ आम परेशानियां हैं, जिनसे लोग गर्मी में अधिक परेशान रहते हैं। बेशक, आप इन समस्याओं से बचे रहें, लेकिन गर्मी तो लगती ही रहेगी। गर्मी में बाहर के साथ-साथ शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। ना खाने की इच्छा होती है और ना ही चैन से नींद आती है। आप खुद को इस भीषण गर्मी में कूल रखना चाहते हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों (ayurvedic tips for summer) को आजमा सकते हैं।
कई ऐसे आयुर्वेदिक तरीके हैं, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं। आपको अधिक पसीना नहीं आता, गर्मी बहुत नहीं लगती। खासकर, शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इससे आप डिहाइड्रेडशन (Dehydration) से भी बचे रहेंगे। जानें, कुछ आयुर्वेदिक टिप्स के बारे में जो आपको गर्मियों में ठंडा (Ayurvedic tips to stay cool in summer) रखने के लिए काफी हैं...
कुछ पदार्थ ऐसे होते हैं, जिन्हें गर्मी में खाने से परहेज करना चाहिए। हरी मिर्च, अदरक, टमाटर, खट्टे फल, चुकंदर, मसालेदार भोजन आदि शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं। शरीर को कूल (ayurvedic tips for summer to stay cool) रखना है, तो इनका सेवन कम करें।
गर्मी में सिर्फ कूल रहने के लिए नहीं इन फायदों को पाने के लिए भी खूब खाएं आइसक्रीम
गर्मी में शरीर तभी अंदर से ठंडा और शीतल रहेगा, जब आपका पित्त (Bile) संतुलित होगा। मौसमी फलों जैसे तरबूज, खरबूजा, नाश्पाती, अंगूर खाएं और सब्जियों में खारी, तुरई, ब्रोकली, ककड़ी, आंवला, कच्चा प्याज आदि भोजन में शामिल करें। खीरा, ककड़ी को सलाद के रूप में खाएं। दूध, घी का सेवन करने से भी पित्त संतुलित होता है। गर्मी में वैसी ही चीजों का सेवन करें, जिनकी तासीर ठंडी हो। गर्म और ठंडी चीजों के आधार पर कुछ भी ना खाएं। कुछ लोग सोचते हैं कि कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम, बर्फ का गोला जैसी चीजों को खाने से शरीर ठंडा रहेगा, तो ऐसा नहीं है। ये बेशक नेचर में ठंडी चीजें हैं, लेकिन ये शरीर की गर्मी को बढ़ाती हैं।
एक तो गर्मी का मौसम, ऊपर से गर्म पेय पदार्थों का सेवन करना, ऐसे में शरीर का तापमान तो बढ़ेगा ही। अधिक गर्म चीजें पीने से पित्त दोष भी हो सकता है। गर्म पानी, चाय, कॉफी अधिक ना पिएं। पेय पदार्थ कमरे के तापमान जितना ठंडा (ayurvedic tips for summer) होने पर ही पिएं। बाहर से आकर फ्रिज से डायरेक्ट पानी का बोतल निकालकर ना पीने लगें। यह नुकसान पहुंचा सकता है। कई बार इससे गर्मी के मौसम में भी गले में खराश, सर्दी, सर्द-गर्म लग जाता है। बेल का शर्बत, आम का पना पिएं ताकि लू, डिहाइड्रेशन की चपेट में आने से आप बचे रहें।
गर्मियों में शरीर को बनाएं हेल्दी और एनर्जेटिक, घर पर तैयार करें ये डिटॉक्स जूस
कूलिंग ऑयल भी शरीर को कूल रखने का काम करते हैं। कई तेल जैसे जैस्मिन, सैंडलवुड, खस ऑयल में कूलिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जो आपके शरीर को शीतलता प्रदान (ayurvedic tips for summer) करती हैं। इन्हें आप बतौर रूम फ्रेशनर भी यूज कर सकते हैं।
गर्मी में अक्सर लोग खाना नहीं खाते हैं। नाश्ता 12 बजे तो खाना 4 बजे शाम में खाते हैं। आपकी भी ऐसी आदत है, तो इस आदत को सुधार लें। इससे आपको पित्त दोष हो सकता है और पित्त दोष असंतुलित होने से आपके शरीर का तापमान गड़बड़ हो सकता है। आपको अधिक गर्मी लगने लगेगी। नाश्ता 8-9 के बीच कर लें। दिन का भोजन 1-2 बजे करें, क्योंकि इस समय जठराग्नि (Jatharagni) या डायजेस्टिव फायर (Digestive Fire) सबसे मजबूत होती है। दिन में 1-2 के बीच खाना खाने से पित्त दोष नहीं होता।
गर्मी से राहत पाने के लिए रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें ये प्राणायाम