... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 3, 2021 9:35 AM IST
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों या जवान को नहीं बल्कि इन लोगों को खतरा सबसे ज्यादा, शरीर में बीमारी बन सकती है 'काल'
Covid Third Wave precaution in hindi: देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है लेकिन अभी भी संख्या 1 लाख के पार है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात अभी भी काबू में नहीं हैं। ऊपर से डॉक्टर कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं। दरअसल दिन-ब-दिन कोरोना के खतरनाक वेरिएंट सामने आ रहे हैं, जिसके कारण हमारे लिए अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखना जरूरी है। इस बीच आयुर्वेद की एक डॉक्टर ने कोरोना की तीसरी लहर के दौरान इस बीमारी के शिकार लोगों को चेतावनी दी है कि क्योंकि आने वाले दिनों में इन्हें सबसे ज्यादा खतरा होने वाला है। आइए जानते हैं किन लोगों को रहेगा कोरोना की तीसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा खतरा।
आयुर्वेद डॉ. दीक्षा भावसार (Dr Diksha Bhavsar) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है और बताया, ''ऐसा देखा गया कि जिन लोगों के शरीर पर मोटापा था, उनका ब्लड शुगर शुगर लेवल (high blood sugar) काफी ज्यादा रहा और साथ ही कुछ को हृदय के साथ-साथ गुर्दे की समस्या (heart/kidney issues) थी। इन स्थितियों में कोविड से लड़ना और उससे ठीक हो पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। कोरोना की तीसरी लहर या फिर आने वाले दिनों में इन लोगों के लिए और भी मुश्किल हो सकती है।
डॉ. दीक्षा के मुताबिक, खुद को सेहतमंद रखने के लिए सुबह जल्दी जगने की आदत डालें और कम से कम 20 मिनट की सूरज की रोशनी में टहलें। ऐसा करने से शरीर में विटामिन डी की पूर्ति होगी और आपको दिन भर के लिए ऊर्जा भी मिलेगी। विटामिन डी आपकी हड्डी की मजबूत बनाने के लिए भी जरूरी है।
वर्कआउट करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और ये हमें फिट रखने के साथ-साथ बीमारियों से भी दूर रखने में मदद करता है। रोजाना वर्कआउट करने से मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, हड्डियां मजबूत होती हैं, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, कैलोरी बर्न होती है, स्ट्रेस दूर होता है।
अगर आप किसी ह्रदय रोग से पीड़ित हैं तो कोलेस्ट्रॉल लेवल का ध्यान रखना बहुत जरूरी है और ये स्थिति कोविड वायरस के अनुकूल है। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। यही स्थिति शुगर लेवल के साथ भी है। इसलिए अपने खान-पान पर ध्यान दें और अत्यधिक तेल के साथ-साथ मीठा खाने से बचें।
डॉक्टर दीक्षा का कहना है कि जो लोग मोटे हैं और कोविड संक्रमण का शिकार हुए हैं उन्हें कई तरह की समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है। मोटापा, हृदय रोग, डायबिटीज, अनिद्रा, सांस संबंधी समस्या, कई प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों का कारण है। इसलिए अपने वजन को कंट्रोल करें।
अच्छी नींद न आना आपकी पूरी दिनचर्या को प्रभावित करती है इसलिए रात को वक्त पर सोने की आदत बनाइए और सुबह जल्दी की। अच्छी नींद आएगी तो आपका दिमाग शांत रहेगा और आप दिनभर ताजगी से भरा महसूस करेंगे। इतना ही नहीं सही तरीके से नींद लेने पर शरीर की कार्य प्रणाली सही तरीके से काम करेगी।