... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 30, 2017 6:44 PM IST
एचआईवी होने का मतलब ये नहीं कि जिंदगी खत्म हो गई मतलब आपको अपना ख्याल सही तरह से रखना होगा। हाल के रिसर्च से ये पता चला है कि लाइफस्टाइल और डायट का सही तरह से देखभाल करने पर एचआईवी को अच्छी तरह से मैनेज किया जा सकता है। क्योंकि एक बार एचआईवी हो जाने पर आपको इम्युन सिस्टेम कमजोर हो जाता है और शरीर से टॉक्सिन्स निकल जाता है। शरीर को दवाईयों से नुकसान पहुँचता है उसको ठीक करने के लिए सही डायट की जरूरत होती है।
डॉ. वैद्द न्यू एज आयुर्वेद के डॉ. सूर्य भागवती का कहना है कि एचआईवी पॉजिटिव हो जाने पर आपको ऐसे फूड खाने चाहिए जिसे आप अच्छी तरह से हजम कर सके। हेल्दी डायट लेने से कोई भी बीमारी जल्दी होने से बच सकते हैं और एनर्जी लेबल को मेन्टेन करते हैं। उन्होंने कुछ ऐसे आयुर्वेदिक डायट टिप्स दिये है जिसके मदद से एचआईवी से शरीर को होने वाला नुकसान कम हो जाता है। तो चलिये जानते हैं कि कैसा डायट लेना चाहिए-
ताजा खाये- आयुर्वेद का कहना है कि ज्यादा मात्रा में फल और सब्जी खाये जिससे कि आपको भरपूर मात्रा में फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएन्ट्स मिले।
हर मील में घी डालें- डॉ. भागवती का कहना है कि हर मील के खाने में घी डाले जिससे कि हजम शक्ति मिलती है और शरीर का सूजन कम हो जाता है। घी लेने से शरीर से टॉक्सिन्स निकलने में मदद मिलती है।
मसालेदार, ऑयली, एसिडिक खाना खायें- ऐसा डायट ज्यादा लेने से डाइजेस्टिव सिस्टेम पर असर पड़ता है।
डायट को बहुरंगी बनाये- हर रंग के फल और सब्जी को अपने डायट में शामिल करें जिससे कि शरीर इंफेक्शन सवे लड़ सके। विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स से युक्त गाजर, ग्रैपफ्रूट, कद्दू, मीठा आलू खायें।
फाइबर खाये- जिस डायट में फाइबर होता है वह एचआईवी और एचआईवी के दवा से होने वाला असर कम करने में मदद करता है।
होल ग्रेन का चुनाव करें- एचआईवी के साइड इफेक्ट को कम करने में मदद करता है।
आयरन से भरपूर खाना खायें- लेगुम्स, बीज, नट्स और ड्राई फ्रूट्स खायें इससे पेट भी भरा रहता है जिससे अनहेल्दी चीजें खाने से बच जाते हैं।
नारियल का तेल- नारियल के तेल में एन्टीमाइक्रोबायल तत्व होते हैं जो एचआईवी मरीजों के लिए अच्छा होता है।
प्रोबायोटिक फूड्स ले- प्रोबायोटिक फूड लेने से इम्युनिटी बेहतर हो जाती है। इसलिए रोज के डायट में दही, बटरमिल्क और फरमेंटेड अचार लें।
प्रोसेस्ड फूड लेने से बचे- प्रोसेस्ड फूड, मैदा और पैकेज्ड फूड लेने से बचे। नैचुरल चीजे ही खाये।
अपने डायट में हर्ब्स भी शामिल करें- लहसुन, आंवला और हल्दी का इम्युनोमॉड्युलेटिंग गुण एचआईवी से लड़ने में मदद करता है।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.