
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
depression
Ayurvedic Diet and Depression: कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते जहां दुनिया भर में बहुत से लोगों की जान गयी है। वहीं, इसकी वजह से लोगों की मानसिक सेहत पर भी असर पड़ा है। पूरी दुनिया में लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसकी वजह से लोग दिनभर घर में ही रहते हैं। लगातार कई हफ्तों और महीनों से लोग घरों में बंद है। जिनमें से कई लोगों की नौकरी और कारोबार पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। तो वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने परिवार से दूर अकेले रह रहे हैं। लगभाग खत्म हो चुकी सोशल लाइफ, फिजिकल एक्टिविटीज़ की कमी और डर, उदासी, बेचैनी के इस माहौल में लोग बहुत अधिक तनाव (Stress) महसूस कर रहे हैं। यह तनाव गम्भीर होकर डिप्रेशन की वजह (Depression Causes) बन सकता है।
विभिन्न स्टडीज़ औऱ रिपोर्ट्स में यह बात कही गयी है कि लॉकडाउन के बाद लोगों की मानसिक सेहत (Mental Health) में गिरावट आयी है। ऐसे में खुद को तनाव, उदासी और डिप्रेशन से बचाने (Ways to beat Depression) के लिए अच्छी डायट, एक्सरसाइज़, योग और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखें। जिनसे, आपको मेंटली फिट रहने में होगी मदद। आयुर्वेद की मदद से आप खुद को डिप्रेशन से बचा सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार अपनी डायट में बदलाव करके आप डिप्रेशन की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसी ही कुछ आयुर्वेदिक डायट टिप्स (Ayurvedic Diet and Depression in Hindi) लिख रहे हैं हम-
आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटियां (Ayurvedic Herbs for Stress) हैं जिन्हें, तनाव कम करने वाली औषधियां (Natural ways to beat stress) बताया गया है। ये जड़ी-बूटियां हैं, अश्वगंधा, ब्राह्मी, शंखपुष्पी, शतावरी, हरी इलायची। अपनी डायट में इन सभी को शामिल करें। जिससे, आपको तनाव, बेचैनी, डिप्रेशन और उदासी से राहत मिलेगी।
सेब, एप्रीकोट, ब्लैकबेरी, चेरीज़, सूखे आडू या प्लम, आम, नाशपाती, अनार, प्रून्स और किशमिश खाएं।
चुकंदर, ब्रोकली, पत्तागोभी, बैंगन, लहसुन, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, मशरूम, भिंडी, प्याज़, आलू, मूली तनाव को कम करती हैं। जिससे, आपको डिप्रेशन से बचने में सहायता होती है।
हल्दी, अदरक, काली मिर्च, धनिया और जीरा जैसे मसाले अपनी एटं-बैक्टेरियल और इम्यूनिटी बूस्टिंग प्रॉपर्टीज़ के लिए जानी जाती हैं। इसी तरह ये मानसिक सेहत को भी बेहतर रखने में मदद करती हैं।