डायबिटीक रेटिनोपैथी के बारे में जागरूकता अभियान

डायबिटीक रेटिनोपैथी से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 29, 2017 4:04 PM IST

डायबिटीज जागरूकता माह के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के पटेल नगर में दिल्ली आई केयर की ओर से एक सप्ताह का जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके तहत लोगों को आंखों पर मधुमेह के दुष्प्रभावों एवं उनसे बचने के उपायों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से वाॅक एंड टाॅक, जागरूकता व्याख्यान एवं निःशुल्क जांच एवं परामर्श कैम्प का आयोजन किया गया।
सहयोग नामक सोशल वेलफेयर आरगेनाइजेशन के साथ मिलकर चलाया गया यह अभियान आज सम्पन्न हो गया। इसके तहत पटेल पार्क में जागरूकता वाॅक एंड टॉक का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली आई केयर के संस्थापक निदेशक तथा वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. शशांक राय गुप्ता ने कहा कि मधुमेह अंधापन का एक प्रमुख कारण है, लेकिन नियमित रूप से आंखों की जांच से आपकी आंखें बच सकती है। डायबिटिक रेटिनोपैथी ऐसी समस्या है जिसका समय पर इलाज नहीं होने पर अंधापन हो सकता हैं।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि,‘‘विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत शीघ्र ही दुनिया भर में मधुमेह की राजधानी बन जाएगा जहां 2030 तक मधुमेह के मरीजों की संख्या आठ करोड़ हो जाएगी जबकि 2000 में यह संख्या 3 करोड़ 17 लाख थी। मधुमेह के 75 प्रतिषत मरीजों को किसी न किसी किस्म की डायबिटिक रेटिनोपैथी होती है और इनमें से 10 प्रतिशत मरीजों की आंखों की रौशनी जाने का खतरा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि हालांकि मधुमेह को मूक हत्यारा कहा जाता है, लेकिन मधुमेह होने पर भी लोग सही खान-पान, इलाज एवं समुचित जीवन शैली की मदद से सामान्य एवं सक्रिय जीवन जी सकते हैं। दिल्ली आई केयर की ओर से आयोजित कैम्प में 150 से अधिक निवासियों ने निःशुल्क आंखों की जांच, रक्तचाप और रक्त शर्करा का परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर के दौरान निःशुल्क चिकित्सा परामर्श भी प्रदान किया गया था। जागरूकता वाॅक में भाग लेने वाले लोगों को उपहार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्रेस विज्ञप्ति
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.