
Also Read
अश्वगंधा के सेवन से लीवर टॉक्सिन्स से बचा रहता है। © Shutterstock
आजकल लोग लीवर की समस्या से भी बहुत पीड़ित हो रहे हैं। इससे जुड़ी बीमारियां न सिर्फ बड़ों को छोटे बच्चों को भी प्रभावित कर रही हैं। दिमाग के बाद शरीर में लीवर ही दूसरा सबसे बड़ा अंग है। यह शरीर में कई ऐसे काम करता है, जिससे दूसरे अंग अपना काम सुचारू रूप से कर सकें। इसमें किसी भी तरह की खराबी के लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते। लीवर रोगों के आम लक्षण हैं, आंखों का पीला पड़ना, पेशाब का रंग पीला होना, भूख न लगना, मितली और उल्टी आना। सौ से अधिक ऐसी बीमारियां हैं, जिनका असर लीवर पर पड़ता है।
लीवर को किसी भी तरह का नुकसान सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा फैटी लीवर, लीवर डैमेज, लीवर सिरोसिस, सूजन आदि की समस्या भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। लीवर को स्वस्थ रखने के लिए हर्ब्स भी उपयोगी साबित होते हैं, इन्हीं में से एक हर्ब है अश्वगंधा। इसके सेवन से आप लीवर को स्वस्थ रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे 2018 : ”ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस” लीवर के लिए हो सकता है खतरनाक
अश्वगंधा के लीवर पर होने वाले लाभ
- अश्वगंधा के सेवन से लीवर टॉक्सिन्स से बचा रहता है। अक्सर उल्टा-सीधा बाहर का खा लेने से लीवर बीमार पड़ जाता है। इससे शरीर में बहुत सारे टॉक्सिन्स बनने लगते हैं, जो धीरे-धीरे लीवर में जमा होने लगते हैं। इससे लीवर की कार्यप्रणाली पर असर पड़ता है। अश्वगंधा का सेवन लीवर को हानिकारक टॉक्सिन्स के बुरे असर से बचाता है और लिवर को डिटॉक्स करता है।
- लिवर डैमेज होने से बचा रहता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका लीवर हमेशा हेल्दी रहे, तो अश्वगंधा का सेवन करें। एंटी-बायोटिक्स का सेवन करने से लीवर को काफी नुकसान पहुंचता है। अश्वगंधा से लीवर डैमेज का खतरा बेहद कम हो जाता है। लीवर की कार्य प्रणाली बेहतर बनी रहती है।
लीवर की बीमारियों से बचने के लिए रखना होगा इन बातों का ध्यान !
- अश्वगंधा से लीवर में होने वाली सूजन की समस्या दूर कम होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने में सहायक है। यदि आप इसे रात में सोने से पहले दूध के साथ लेते हैं, तो लाभ अधिक होगा।
- अश्वगंधा फैटी लीवर की समस्या को भी करता है कम। जो लोग एल्कोहल का सेवन करते हैं, उनमें लीवर से संबंधित समस्याएं अधिक होती हैं। एल्कोहल से लीवर पर हानिकारक असर पड़ता है, जिससे फैटी लीवर की समस्या पैदा हो जाती है। इस समस्या को कम करने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल लाभकारी होता है। अधिक बेली फैट, पीसीओएस, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल लाभकारी होता है।