जानें, किन शारीरिक समस्याओं के होने पर काजू खाने से करना चाहिए परहेज

जिन लोगों को माइग्रेन या सिर दर्द की समस्या है, उन्हें काजू के सेवन से बचना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 11, 2018 3:32 PM IST

काजू तो आप खाते ही होंगे। मीठे पकवान, मिठाइयों में भी काजू का इस्तेमाल करते होंगे। काजू खाने के सेहत लाभ भी कई होते हैं, यह भी आप जानते होंगे। यह ड्राई फूट्स में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खाद्य पदार्थ है। इसमें प्रोटीन, खनिज, आयरन, फाइबर, फोलेट, मेग्नीशियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल, विटामिन आदि होता है, जो सेहत से संबंधित कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मददगार है। पर इतने फायदों के बावजूद भी काजू के कुछ नुकसान भी हैं। खासकर, कुछ खास शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। जानें, कौन सी शारीरिक समस्याओं के होने पर काजू के सेवन से परहेज करना जरूरी हो जाता है...

इसे भी पढ़ें- मिल्क-खजूर शेक पिएंगे, तो नहीं परेशान करेंगी ये बीमारियां

किन्हें नहीं खाना चाहिए काजू

माइग्रेन

जिन लोगों को माइग्रेन या सिर दर्द की समस्या है, उन्हें काजू के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि काजू में मौजूद अमीनो एसिड सिर दर्द को और भी अधिक बढ़ा सकता है।

गॉलब्लैडर स्‍टोन

जिन लोगों के पित्ते में पथरी है, उन्हें काजू का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे मौजूद ऑक्सलेटेस तत्‍व पथरी की परेशानी बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- जिम जाती हैं, तो डायट में जरूर शामिल करें ये 3 चीजें

वजन अधिक है तो

जो लोग मोटापे के शिकार हैं, उन्हें काजू खाने से परहेज करना चाहिए। 30 ग्राम काजू में 163 कैलारी और 13.1 फैट होता है। इसका ज्यादा सेवन वजन बढ़ाने का काम करता है।

पेट की समस्या

पेट में दर्द है या फिर पेट खराब है, तो भूलकर भी काजू न खाएं। इससे समस्या और भी अधिक बढ़ सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों को भी काजू नहीं खाना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला सोडियम ब्लड प्रेशर को और भी ज्यादा बढ़ा देता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.