Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Bone Death After Covid-19 : कोविड से ठीक होने के बाद हो रही हड्डियों से जुड़ी नयी बीमारी, जानें क्या है बोन डेथ और लक्षण

Bone Death After Covid-19 : देश की आर्थिक राजधानी में भले ही कोरोना संक्रमण के नये मामले कम हो रहे हैं लेकिन, यहां कोविड से ठीक हो रहे लोगों में बोन डेथ की बीमारी के लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

Bone Death After Covid-19 : कोविड से ठीक होने के बाद हो रही हड्डियों से जुड़ी नयी बीमारी, जानें क्या है बोन डेथ और लक्षण
देश की आर्थिक राजधानी में भले ही कोरोना संक्रमण के नये मामले कम हो रहे हैं लेकिन, यहां कोविड से ठीक हो रहे लोगों में बोन डेथ की बीमारी के लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 5, 2021 2:15 PM IST

Bone Death After Covid-19 : कोरोना वायरस संक्रमण किस तरह शरीर को नुकसान पहुंचाता है इसका एक नया प्रमाण सामने आया है। कोविड-19 रिकवरी के बाद होनेवाली समस्याओं में अब हड्डियों से जुड़ी एक नयी बीमारी का पता चला है। यह बीमारी है एवैस्कुलर नेक्रोसिस (Avascular Necrosis) जिसे बोन डेथ (Bone Death) के नाम से भी जाना जाता है। देश की आर्थिक राजधानी में मुंबई भले ही कोरोना संक्रमण के नये मामले ( Coronavirus Cases in Mumbai)  कम हो रहे हैं लेकिन, यहां कोविड से ठीक हो रहे लोगों में बोन डेथ की बीमारी के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। (Bone Death After Covid-19  in Hindi)

गौरतलब है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) और मुंबई में कोरोना वायरस महामारी की दोनों लहरों के दौरान सबसे अधिक मामले पाए गए थे। तो वहीं कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद अब मरीजों में दिखने वाले साइड-इफेक्ट्स पर भी एक्पर्ट्स और डॉक्टरों की नज़र बनी हुई है। मुंबई में एवैस्कुलर नेक्रोसिस के 3 मरीजों का पता चला है। (Bone Death After Covid-19 )

कोविड रिकवरी के बाद बढ़ा बोन डेथ का ख़तरा

बता दें कि, कोविड-19 संक्रमण के बाद ब्लैक फंगस  (Black Fungus Infection) की समस्या भी लोगों में बहुत अधिक देखी गयी। जिसके बाद येलो फंगस और ग्रीन फंगस के मामले भी सामने आए। वहीं, अब बोन डेथ के मामलों ने डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है। (Bone Death After Covid-19 )

Also Read

More News

क्या है बोन डेथ और लक्षण (Bone Death Symptoms)

हड्डियों से जुड़ी इस नयी बीमारी के कुछ प्रमुख लक्षणों के बारे में डॉक्टरों ने लोगों को आगाह किया है। ये समस्याएं  बोन डेथ का संकेत हो सकती हैं इसीलिए, कोविड रिकवरी के बाद अगर ये समस्याएं दिखं तो डॉक्टर को तुरंत सम्पर्क करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • जॉइंट पेन (Joint Pain)
  • वजन उठाते समय जोड़ों में भयंकर दर्द
  • लेटते समय, बिस्तर से उठते समय दर्द
  • ग्रॉइन,  जांघो हिप्स में दर्द
  • कंधों, घुटनों में भारीपन और दर्द
  • हाथों और पैरों की उंगलियों में दर्द