किस उम्र में बढ़ती है किडनी की समस्याएं? जानें किडनी को हेल्दी रखने के आसान तरीके

Kidney Care Tips in Hindi: किडनी के स्वास्थ्य के बारे में समझ बढ़ाकर और जीवन शैली के अच्छे विकल्पों को अपनाकर किडनी की बीमारी की वैश्विक समस्या को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : April 12, 2024 5:29 PM IST

किडनी हमारे शरीर में हानिकारक और गंदे पदार्थों को निकालने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हमारे स्वास्थ्य में सुधार लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह महत्वपूर्ण अंग शरीर में पानी के स्तर को संतुलित रखते हैं और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यदि किसी व्यक्ति को किडनी की बीमारी होती है तो आमतौर पर दिखने वाले लक्षणों में थकान, पेट दर्द, सूजन, यूरिनरी इन्फेक्शन और बदबूदार पेशाब आने जैसे लक्षण दिखते हैं। इससे बचने के लिए हमें नियमित जांच करानी चाहिए और इन लक्षणों के बारे में जागरूक होना चाहिए ताकि उन्हें जल्दी पता लगाया जा सके और स्थिति को शीघ्र नियंत्रित किया जा सके।

किडनी के स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के लिए, व्यक्ति को स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए। इसमें फलों, सब्जियों, और साबुत अनाज जैसी चीजों का सेवन शामिल है। नमक, चीनी और प्रोसेस फूड का उपयोग सीमित करने से किडनी की बीमारी का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से व्यायाम करना और तनाव को दूर करना किडनी को स्वस्थ रखने के अन्य महत्वपूर्ण पहलू हैं। इसके अलावा दिन में कम से कम 2 लीटर पानी पीना भी आवश्यक है। श्री कमल डी शाह, NephroPlus के सह-संस्थापक के अनुसार आज के तेजी से विकसित समाज में तनाव, खराब भोजन, तम्बाकू का उपयोग और अत्यधिक शराब पीने जैसे कारक किडनी की बीमारी की दर को बढ़ाते हैं। हमें अपनी किडनी को सुरक्षित रखने के लिए अपने शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देना चाहिए। किडनी के स्वास्थ्य के बारे में समझ बढ़ाकर और जीवन शैली के अच्छे विकल्पों को अपनाकर किडनी की बीमारी की वैश्विक समस्या को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।

कैसे करें किडनी की देखभाल?

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए निम्न टिप्स अपनाएं:

  • हाइड्रेटेड रहें
  • स्वस्थ आहार लें
  • नमक का सेवन सीमित करें
  • धूम्रपान और अत्यधिक शराब के सेवन से बचें
  • नियमित व्यायाम करें
  • तनाव का प्रबंधन करें
  • रक्तचाप को नियंत्रित करें

किस उम्र में बढ़ती है किडनी की समस्याएं?

किडनी की समस्याएं मुख्यत: उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती हैं। हालांकि यदि व्यक्ति की डाइट और लाइफस्टाइल अच्छा है और कोई गंभीर रोग नहीं है तो किडनी की समस्या से बचा जा सकता है। आमतौर पर, जब व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, उनकी किडनी की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में किडनी सामान्य कार्यों को करने में भी कठिनाई महसूस करती है और ज्यादा समय लेती है। इसके अलावा, अनेक वातावरणीय कारकों जैसे कि बदलते आहार और जीवनशैली, धूम्रपान, प्रदूषण और दवाओं का अधिक सेवन भी किडनी समस्याओं के खतरे को बढ़ा सकते हैं। इसलिए उम्र के साथ किडनी की समस्याओं का सामना करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अनुशासन करें और नियमित चेकअप कराना आवश्यक हैं।