18 साल की होने पर 90 फीसदी लड़कियों को मिलती है ये 4 बेतुकी सलाह, दूसरी सलाह से हर लड़की परेशान

18 साल की उम्र में लड़कियों के आस-पास मौजूद लोग उन्हें कई तरीके की सलाह देते हैं, जिन्हें सुनकर हंसी तो आती ही है साथ ही इन बातों पर भूलकर भी विश्वास नहीं करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 27, 2021 1:22 PM IST

क्या आपकी मां या पिता ने आपको कॉलेज जाने से पहले कोई ज्ञान की बात सिखाई है? ज्ञान की बात इसलिए क्योंकि ये आपकी उम्र भर काम आती हैं। मां-बाप के अलावा ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो कॉलेज जाने से पहले आपको ढेर सारा ज्ञान देते हैं, खासकर लड़कियों को। 18 साल की होती है लड़कियां अपनी टीनएज उम्र से बाहर निकलती हैं और ये ऐसा वक्त होता है जब उन्हें बाहर की दुनिया की खास समझ नहीं होती है। इस उम्र में ज्यादातर लड़कियों को लगता है कि वह अपने फैसले खुद-ब-खुद करने के लिए तैयार होती हैं। इस उम्र में आकर स्कूल-कॉलेज से बाहर निकलकर का अहसास अलग ही होता है। इस दौरान उनके आस-पास मौजूद लोग उन्हें कई तरीके की सलाह देते हैं, जिन्हें सुनकर हंसी तो आती ही है साथ ही इन बातों पर भूलकर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं 18 साल की लड़कियों को मिलने वाली अजीबो-गरीब सलाह।

लड़कियों को मिलने वाली अजीबोगरीब सलाह

स्कूल छोड़ने के बाद नहीं बनते अच्छे दोस्त

अक्सर आपने कुछ लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि स्कूल के बाद दोस्त बनना थोड़ा मुश्किल होता है। दरअसल स्कूल छोड़ने के बाद युवाओं को अपने भविष्य की चिंता सताने लगती है, जिसकी वजह से दोस्ती कम कम्पटीशन की भावना ज्यादा होती है। ये बिल्कुल भी सही नहीं है। दोस्त किसी भी उम्र में बनाए जा सकते हैं और इस उम्र में आकर भी एक अच्छा रिश्ता बनाया जा सकता है। इसलिए ये बात बिल्कुल गलत है कि 18 साल की उम्र के बाद अच्छे दोस्त नहीं बनाए जा सकते।

बेस्ट फ्रेंड से लड़ाई हो तो खाना छोड़ दो

बहुत सी लड़कियां अपने पार्टनर या फिर बेस्ट फ्रेंड से लड़ाई होने पर गुस्से में खाना-पीना छोड़ देती हैं क्योंकि वो मानती हैं कि ऐसा करने से उन्हें मनाने के लिए सामने वाले शख्स को जल्दी करनी पड़ेगी। ये बात बिल्कुल भी ठीक नहीं है और ऐसे में आपको चीजों को समझने की जरूरत होती है। इस दौरान आपको अपने दोस्त के साथ अधिक समझदारी दिखानी चाहिए बजाए खाना-पीना छोड़कर बैठने के।

लव रिलेशनशिप में मेहनत कैसी?

18 की उम्र में बहुत सी लड़कियों को प्यार हो जाता है और उस दौरान उनके दोस्त ऐसी सलाह देते हैं कि अगर तुम अपने रिलेशनशिप में ज्यादा मेहनत कर रही हो तो तुम्हारा पार्टनर तुमने उतना प्यार नहीं करता, जितना की आप सोचती हो। हालांकि, एक उम्र के बाद आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि किसी भी रिलेशनशिप को जिंदगी भर चलाने के लिए आप दोनों को ही मेहनत करनी पड़ेगी।

दिल टूटने का डर

18 की उम्र ऐसी एज होती है, जिसमें एक लड़का या लड़की एक दूसरे के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। हालांकि बहुत सी लड़कियां ये मानती हैं कि अगर वे अपने पार्टनर पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगी तो उन्हें रिश्ते में धोखा मिल सकता है। हर रिश्ते को समय की दरकार होती है लेकिन यह बिल्कुल सच नहीं है कि अगर आपने रिलेशन में सामने वाले को बिल्कुल स्पेस नहीं दिया, तो रिश्ता में टूट आ सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.