
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
मंकीपॉक्स अब पूरी दुनिया में फैल चुका है और भारत में भी इसका कहर शुरू हो चुका है। दिल्ली में एक और नाइजीरियन व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित पाने के बाद भारत में इसके कुल 8 कन्फर्म मामले मिल चुके हैं। वहीं दिल्ली में इसके तीन मामले हो चुके हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी में पाया गया कि मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए तीन लोगों में किसी प्रकार के लक्षण विकसित नहीं हुए। इन तीनों व्यक्तियों को सैंपल लेने से एक हफ्ता पहले और एक हफ्ता बाद तक भी कोई लक्षण महसूस नहीं हुआ। साथ ही स्टडी में यह भी पाया गया कि इन तीनों पुरुषों में से कोई भी मंकीपॉक्स से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आया था। मंकीपॉक्स के मामलों को बढ़ते देख लोगों के मन में डर का माहौल बन चुका है, लेकिन सिर्फ डरने से काम नहीं चलेगा बल्कि इसके बारे में पर्याप्त जानकारी ही इस से बचने में मदद कर सकती है। हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में कंसलटेंट इन्फेक्शियस डिजीज डॉक्टर मोनालिसा साहू ने टाइम्स ऑफ इंडिया को मंकीपॉक्स के लक्षणों और उससे होने वाली जटिलताओं के बारे में जानकारी दी।
Monkeypox symptoms in hindi: डॉक्टर मोनालिसा के अनुसार ऐसा संभव है कि मंकीपॉक्स के मरीजों में त्वचा पर चकत्ते व अन्य लक्षण पैदा नहीं होते हैं। मंकीपॉक्स के मरीजों संक्रमण के इनक्यूबेशन पीरियड के दौरान असिम्प्टोमटिक रह सकते हैं, जो आमतौर पर 5 से 21 दिनों तक हो सकते हैं। वहीं हाल ही में हुई स्टडी में पाया गया कि गया कि मंकीपॉक्स से संक्रमित कुछ लोगों में इसके लक्षण विकसित नहीं होते हैं।
Monkeypox complication in hindi: डॉक्टर मोनालिसा साहू ने आगे बताया कि मंकीपॉक्स के मरीजों को होने वाले लक्षण काफी कम होते हैं और वे कई बार नजरअंदाज किए जा सकते हैं। लेकिन कई बार मंकीपॉक्स से दिमाग में सूजन (Encephalitis) के लक्षण देखे जा सकते हैं। बताते चलें कि केरल में मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति जिसकी मृत्यु हुई थी, उसे भी दिमाग में सूजन जैसी जटिलताएं हो गई थी।
What is encephalitis in hindi: एन्सेफेलाइटिस को सामान्य भाषा में दिमाग की सूजन कहा जाता है, जो ज्यादातर मामलों में किसी प्रक्रार के संक्रमण के कारण ही होती है। हालांकि, कई बार यह इम्यून सिस्टम से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। यदि एन्सेफेलाइटिस गंभीर नहीं है, तो इससे किसी प्रकार के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं या काफी सामान्य लक्षण होते हैं। वहीं कुछ गंभीर मामलों में इससे जानलेवा लक्षण पैदा हो सकते हैं।
Treatment of encephalitis in hindi: दिमाग की सूजन का इलाज आमतौर पर उसके अंदरूनी कारणों के अनुसार किया जाता है। उदाहरण के लिए अगर बैक्टीरियल संक्रमण के कारण दिमाग में सूजन आई है, तो स्थिति है इलाज करने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं दिमाग में सूजन आने पर महसूस हो रहे अन्य लक्षणों के अनुसार भी दवाएं दी जाती हैं, जिसमें बुखार कम करने के लिए एंटीपायरेटिक और मिर्गी के दौरे को रोकने के लिए एंटीकन्वलसेंट दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है।