Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World Asthma Day 2020: अस्थमा के मरीज़ों को है कोविड-19 इंफेक्शन का रिस्क ज़्यादा, महामारी के दौरान इन सेफ्टी टिप्स की मदद से रखें खुद को सेफ

र्ल्ड हेल्थ ऑर्गैनाइजेशन द्वारा दी गयी गाइडलाइन्स में  बताया गया कि कोविड-19 इंफेक्शन का ख़तरा कुछ लोगों को दूसरों की तुलना में अधिक है। इनमें अस्थमा जैसे लंग्स डिज़िज़ेज़ के मरीज़ों को इस जानलेवा इंफेक्शन का बहुत अधिक खतरा है। इसीलिए, अस्थमा के मरीज़ों को कोविड-19 या इसी तरह की अन्य रेस्पेरेटरी बीमारियों(respiratory illness) के दौरान बचने की कोशिश करनी चाहिए और कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

World Asthma Day 2020: अस्थमा के मरीज़ों को है कोविड-19 इंफेक्शन का रिस्क ज़्यादा, महामारी के दौरान इन सेफ्टी टिप्स की मदद से रखें खुद को सेफ

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 4, 2020 11:39 PM IST

World Asthma Day 2020: विश्व अस्थमा दिवस फेफड़ो से जुड़ी बीमारी अस्थमा यानि दमा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को इस दिन के लिए चुना गया है। इस वर्ष विश्व अस्थमा दिवस की तारीख 5 मई 2020 है। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस वर्ष अस्थमा दिवस और भी महत्वपूर्ण बन जाता है। क्योंकि, कोविड-19 इंफेक्शन श्वसन मार्ग से भी फैल सकता है।(Asthma And Covid-19 Precautions)

जैसा कि, इन दिनों  कोविड महामारी (covid-19) से बचने के प्रयास दुनिया के सभी देशों में चल रहे हैं। भारत में भी मंगलवार 14 अप्रैल को कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए सुरक्षात्मक तौर पर लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा दी गयी। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गैनाइजेशन (World Health Organization) द्वारा दी गयी गाइडलाइन्स में  बताया गया कि कोविड-19 इंफेक्शन  का ख़तरा कुछ लोगों को दूसरों की तुलना में अधिक है। इनमें अस्थमा जैसे लंग्स डिज़िज़ेज़ के मरीज़ों को इस जानलेवा इंफेक्शन का बहुत अधिक खतरा है। इसीलिए, अस्थमा (Asthma) के मरीज़ों को कोविड-19 या इसी तरह की अन्य रेस्पेरेटरी बीमारियों(respiratory illness) के दौरान बचने की कोशिश करनी चाहिए और कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। (Asthma and Covid-19 Precautions in hindi)

Immune Boosting Tips: कोविड-19 इंफेेक्शन से दूर रहने के लिए स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी है बेस्ट तरीका, घर में बनाएं ये 3 हर्बल टी़ जिन्हें पीने से बढ़ती है इम्यूनिटी

Also Read

More News

कोविड-19 के दौरान अस्थमा के मरीज़ों के लिए सेफ्टी टिप्स (Safety Tips for Asthma Patients during Covid-19 Spread):

  • अपने लिए 14-30 दिनों के लिए ज़रूरी दवाइयां और अन्य ज़रूरी चीज़ें जमा कर लेंय़
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ऐसे लोगों के सम्पर्क में आने से बचें जिन्हें यह इंफेक्शन हो।
  • हाथों को बार-बार साबुन और पानी से साफ करें।
  • जितना हो सके घर में रहें। घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें। डिस्इंफेक्टेड लिक्विड और पानी के साथ घर की सफाई करें। दरवाजे के हैंडल, स्विच बोर्ड, मोबाइल फोन और कार के हैंडल्स जैसी चीज़ों को सैनिटाइज़ करें।

इंफेक्शन से बचने के लिए क्या किया जा सकता है?

  • अस्थमा के मरीज़ों को अगर सर्दी-खांसी हो जाए तो, अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। खांसने या छींकने के बाद अपने हाथों को गर्म पानी और साबुन से साफ करें। अगर आसपास साबुन-पानी नहीं है तो अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइज़र से हाथ साफ करें।
  • अपनी आंखों, नाक और मुंह को हाथ लगाने से बचें।
  • अपना मेकअप का सामान, भोजन या कपड़े किसी और के साथ शेयर ना करें
  • घर के लॉन या बाल्कनी में निकलने से बचें। इससे, प्रदूषण और हवा में पोलेन सांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।

Tips to Limit Kid’s Screen Time:  क्या आपके बच्चे दिन भर देखते हैं फोन और टीवी? उनके डेवलपमेंट पर हो सकता है ख़राब असर, बच्चों में स्क्रीन टाइम कंट्रोल करने के लिए आज़माएं ये टिप्स

अस्थमा को रखें अंडर कंट्रोल

जैसा कि पालतू जानवरों, सिगरेट के धुएं और कुछ अन्य कारणों से अस्थमा ट्रिगर हो सकता है। इसीलिए, स्थिति को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें। डॉक्टर द्वारा दी गयी दवाइयों का सेवन करें।  नाक या मुंह से स्टेरॉयड लेना बिल्कुल सुरक्षित है। एक्सपर्ट्स के अनुसार छींक से जितनी मात्रा में वायरस फैलता है उससे कहीं कम संभावना स्टेरॉयड डिवासेस से फैलने का है। इसीलिए, कॉर्टिकॉस्टेरॉयड्स या ओर स्टेरॉयड का इस्तेमाल साधारण तरीके से करते रहें।

Child Care during Covid-19: कोविड-19 महामारी की ख़बऱों का पड़ सकता है बच्चे के मन पर असर , लॉकडाउन के दौरान ऐेसे रखें उनकी मेंटल हेल्थ का ध्यान

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Parenting Tips: बंद हो गए हैं स्कूल तो करें होम स्कूलिंग, जनता कर्फ्यू के दौरान बच्चों को यूं करें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित