Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Asthma: ठंड का मौसम अस्थमा के मरीज़ों के लिए होता है मुश्किल, डॉक्टरी सलाह के साथ डायट में करें ये 2 बदलाव भी

ठंड बढ़ते ही अस्थमा के मरीज़ों को कई तरह की सावधानियां  बरतनी पड़ती हैं। अस्थमा के मरीज़ों के लिए यह मौसम मुश्किल भरा होता है। दरअसल, ठंडी और रूखी हवा के कारण रेस्परेटरी ट्रैक्ट में भी ड्राईनेस बढ़ जाती है। इससे, अस्थमा या ब्रोंकाइटिस के मरीज़ों को छिंक आने, खांसी और सांस लेने में परेशानियां होने लगती हैं।  

Asthma: ठंड का मौसम अस्थमा के मरीज़ों के लिए होता है मुश्किल, डॉक्टरी सलाह के साथ डायट में करें ये 2 बदलाव भी
ठंड बढ़ते ही अस्थमा के मरीज़ों को कई तरह की सावधानियां  बरतनी पड़ती हैं।

Written by Sadhna Tiwari |Published : December 9, 2019 3:36 PM IST

सांस लेने में परेशानी ( Breathlessness in winters) अस्थमा ( Tips for Asthma patients)  का मुख्य लक्षण हैं। सर्दियों के मौसम में यह समस्या बढ़ जाती है। इसीलिए, ठंड बढ़ते ही अस्थमा के मरीज़ों को ( Tips for Healthy Lungs)  कई तरह की सावधानियां  बरतनी पड़ती हैं। अस्थमा के मरीज़ों के लिए यह मौसम मुश्किल भरा होता है।

दरअसल, ठंडी और रूखी हवा (Tips for Healthy Lungs)  के कारण रेस्परेटरी ट्रैक्ट में भी ड्राईनेस बढ़ जाती है। इससे, अस्थमा या ब्रोंकाइटिस के मरीज़ों को छिंक आने, खांसी और सांस लेने में परेशानियां होने लगती हैं।

यह भी पढ़ें- Dry Cough Home Remedy: सूखी खांसी कर रही है परेशान तो आजमाएं हिंग और अदरक का ये नुस्खा।

Also Read

More News

सर्दियों के मौसम में सांस से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें  (Tips for Asthma patients) :

 हेल्दी डायट लें (Tips for Asthma patients)

डायट हर समस्या की गम्भीरता को कम कर सकती है। अस्थमा के मरीज़ों के लिए सर्दियों में ऐसी चीज़ें खानी चाहिए जो उनके फेफड़ों को मज़बूत बनाएं। साथ ही,  शरीर का पोषण भी करे। ऐसे,  फल और सब्ज़ियां खाएं जिनसे विटामिन ए, ई और विटामिन सी प्राप्त होता है। ये तत्व, इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं, इंफेक्शन से लड़ते हैं और सूजन या इंफ्लेमेशन रोकते हैं।

इसके लिए,  अपनी डायट में गाजर, टमाटर, ब्रोकोली, मूली जैसी सब्ज़ियां शामिल करें। इसके अलावा,  बेरीज़, चेरी और संतरा, चकोतरा, कीवि जैसे खट्टे फलों का सेवन करें।

पीएं गर्म पानी और हेल्दी ड्रिंक्स ( Tips for Healthy Lungs) :

हेल्दी ड्रिंक्स जैसे सूप, टमाटर का सार,  गुनगुना पानी और हर्बल टी पीने से सर्दियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद होती है। गौरतलब है कि, शरीर में पानी की कमी होने के कारण श्वसन मार्ग में ड्राईनेस बढ़ती है और कफ या म्यूकस गाढ़ा हो जाता है। इससे,  खांसी और बंद नाक जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

गर्म पेय पदार्थ और गुनगुना पानी ना केवल हाइडेशन में मदद करता है। बल्कि, यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार,  अस्थमा के मरीज़ों को सर्दियों में ढेर सारा तरल लेना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यह भी पढ़ें- Vitamin D Deficiency: वजन नहीं किया कम तो हो सकती है विटामिन डी कमी, ये बीमारियां में भी हो सकती हैं कारण।