
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 22, 2026 5:19 PM IST
प्लानिंग करने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।
मां बनाना हर महिला के जीवन की सबसे बड़ी खुशी में से एक होता है। हर औरत के जीवन में वो पल जरूर आता है, जब वो अपनी कोख में बच्चे को देखना चाहती है। लेकिन जब मां बनने की बात आती है तो अक्सर हम महिलाएं खुद को शारीरिक और मानसिक तौर पर तैयार करती हैं। लेकिन हमारे पार्टनर का क्या? बच्चा बेशक से मां की कोख में 9 महीनों तक रहता है, लेकिन जब वो दुनिया में आता है तो बच्चे की देखभाल का फर्ज माता- पिता दोनों का होता है। इसलिए प्रेग्नेंसी कंसीव करने से पहले हर महिला को अपने पार्टनर से कुछ सवाल जरूर करने चाहिए। पार्टनर से इन सवालों के जवाब जानने से न सिर्फ आपकी प्रेग्नेंसी आसान हो जाएगी, बल्कि डिलीवरी के बाद पेरेंटिंग के दौरान होने वाली परेशानियां भी कम होंगी।
प्रेग्नेंसी प्लानिंग से पहले पार्टनर से कुछ सवाल कर लिए जाए तो इससे रिश्ता और गहरा हो जाता है।
प्रेग्नेंसी की प्लानिंग से पहले मां और पिता दोनों का मानसिक तौर पर बच्चे के लिए तैयार होना बहुत जरूरी है। अगर एक पार्टनर तैयार है और दूसरा नहीं, तो यह भविष्य में यह मनमुटाव और तनाव का कारण बन सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी प्लानिंग से पहले यह सवाल जरूर करें।
यह सवाल थोड़ा सा अटपटा लग सकता है, लेकिन अगर लड़का और लड़की के परिवार में कोई गंभीर बीमारी का इतिहास रहा हो, तो प्रेग्नेंसी की प्लानिंग से पहले जेनेटिक टेस्टिंग की जरूरत पड़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि परिवार में थैलेसीमिया, हीमोफीलिया जैसी बीमारियां रही हो, वहां पर जेनेटिक टेस्टिंग जरूरी होती है। प्रेग्नेंसी की प्लानिंग से पहले यह सवाल भविष्य में बच्चे के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
आज के दौर में पेरेंट्स का मेंटली तौर पर तैयार होने के साथ- साथ फाइनेंशियली भी तैयार होना बहुत जरूरी है। बच्चे की परवरिश में खर्च भी एक बड़ा फैक्टर होता है। प्रेग्नेंसी प्लानिंग से पहले पार्टनर से पूछे क्या हमारी सेविंग्स पर्याप्त हैं?, क्या हम मेडिकल खर्च, डिलीवरी और बच्चे की देखभाल का खर्च उठा सकते हैं? सही फाइनेंशियल प्लानिंग न सिर्फ भविष्य में मानसिक तनाव से बचाती है बल्कि डिलीवरी के दौरान इमरजेंसी में होने वाले खर्च को भी कवर में मददगार होती है।
प्रेग्नेंसी से प्लानिंग की जरूरत होती है।
मैं खुद एक मां हूं और यह कह सकती हूं कि बच्चे के आने के बाद आपकी जिंदगी और से लेकर छोर तक बदल जाती है। इसलिए प्रेग्नेंसी प्लानिंग से पहले पूछ लें कि आने वाले बच्चे की जिम्मेदारियों को कौन बांटेंगे, बच्चे की देखभाल कौन करेगा? घर और ऑफिस की जिम्मेदारियां कैसे मैनेज होंगी? पहले से तय जिम्मेदारियां रिश्ते में संतुलन बनाए रखती हैं।
हर व्यक्ति की सोच अलग होती है। क्या आप स्ट्रिक्ट पेरेंट बनना चाहते हैं या फ्रेंडली? बच्चे की शिक्षा और अनुशासन को लेकर आपकी सोच क्या है? यह बातचीत भविष्य के टकराव को कम करती है।
प्रेग्नेंसी प्लानिंग से पहले इस तरह के सवाल पूछने से न सिर्फ पति- पत्नी का रिश्ता मजबूत होने लगता है, बल्कि पेरेंटिंग का इमोशनल, फाइनेंशियल सफर भी आसान हो जाता है। अगर आपको सीधे तौर पर अपने पार्टनर से इस तरह के सवाल पूछने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो आप इसमें अपने परिवार, दोस्त या काउंसलर की मदद लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.