... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 9, 2018 7:04 PM IST
जिन महिलाओं का रंग सांवला है, वे इस खबर को पढ़ कर खुश हो सकती हैं। दरअसल, एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि जिन महिलाओं का रंग सांवला होता है, उनमें भूलने की समस्या बहुत कम होती है। खासकर अध्ययन में यह कहा गया है कि उन पुरुषों और महिलाओं के मुकाबले जिनका रंग गोरा और सांवला होता है, एशिया में रहने वाली सांवली महिलाओं में डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) होने का खतरा बहुत कम होता है।
इस अध्ययन में 25 लाख लोगों को शामिल किया गया। उसके बाद ही शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं। यह अध्ययन यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि अश्वेत लोगों में डिमेंशिया होने का खतरा दुनिया की अन्य संस्कृति से जुड़े लोगों के मुकाबले कम होता है। यह अध्ययन क्लीनिकल एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित हो चुका है।
यह अध्ययन लगभग 8 वर्षों तक किया गया, उसके बाद ही इस नतीजे पर पहुंचा गया है। अध्ययन से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि इसके लिए जीन्स और पर्यावरण दोनों कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। डिमेंशिया होने की आशंका एशियाई महिलाओं में 18 और पुरुषों में 12 फीसदी कम थी। शोधकर्ताओं का कहना है कि अश्वेत महिलाओं और पुरुषों में श्वेत महिलाओं और पुरुषों के मुकाबले डिमेंशिया की मानसिक बीमारी होने की आशंका कम होती है।
जातीय पृष्ठभूमि के आधार पर किया गया यह पहला अध्ययन है। शोधकर्ता डॉक्टर क्लॉडिया कूपर का कहना है कि जिन 25,11,681 लोगों को अध्ययन में शामिल किया गया उनमें से 66000 को डिमेंशिया था। विभिन्न जातीय समूहों के नतीजों की तुलना विशेषज्ञों ने अपने पूर्व में जताए गए अनुमानों से भी की। हालांकि, उन्होंने कहा कि डिमेंशिया में लक्षणों की पहचान श्वेत के मुकाबले अश्वेत लोगों में होने की संभवना न के बराबर होती है। शोध के लेखक ट्रा मी फैम का कहना है कि अश्वेत लोगों में डिमेंशिया होने की आशंका अधिक होती है, मगर उनमें इसकी पहचान करना मुश्किल होने से स्थिति चिंताजनक है।
विशेषज्ञ इस बात को लेकर अधिक चिंतित हैं कि किसी खास जातीय समूह में यह बीमारी होने की आशंका ज्यादा क्यों है? डिमेंशिया कई तरह के मासिक विकारों का समूह है। यह धूम्रपान, व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य जैसे कारणों से भी होता है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.