
... Read More
अश्वगंधा के जितने फायदे हैं, उतने ही इसके नुकसान भी हैं। © Shutterstock
अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसका इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। कई आयुर्वेदिक नुस्खों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह सेक्स पावर को भी बढ़ता है। इसके सेवन से वीर्य गाढ़ा होता है। इतना ही नहीं यह अर्थराइटिस और डाइजेशन की समस्या से भी राहत दिलाता है। हालांकि, इसके जितने फायदे हैं, उतने ही इसके नुकसान भी हैं, खासकर तब जब आप इसका अधिक सेवन करने लगते हैं। इसे भी पढ़ें- लीवर के रोगों से बचना है, तो खाएं अश्वगंधा
अश्वगंधा के नुकसान
- अश्वगंधा को सही मात्रा और सही तरीके से नहीं खाएंगे, तो नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से यह गैस, उल्टी, दस्त, ज्यादा नींद आना जैसी समस्या पैदा कर सकता है।
-अश्वगंधा में मौजूद कम्पाउंड दिमाग को एक्टिव करते हैं। यदि आपको नींद नहीं आती या आप इन्सोम्निया की समस्या है तो रात के समय अश्वगंधा खाने से बचें। यह नींद में बेचैनी या नींद न आने की समस्या उत्पन्न कर सकता है।
- इससे आप बेशक कई बीमारियों से बचे रहते हैं लेकिन अधिक इस्तेमाल से आपके अंदर बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम भी हो सकती है। कई बार दवाओं का असर भी नहीं होता यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। इन घरेलू नुस्खों से दूर करें गले की खराश
- जिन्हें लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें अश्वगंधा लेने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह बीपी को और कम कर सकता है।
- डायबिटीज के रोगियों के लिए अश्वगंधा बहुत फायदेमंद होता है लेकिन तब, जब आप डायबिटीज की दवाएं नहीं ले रहे हैं। अगर आप दवाओं के साथ अश्वगंधा का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह काफी नुकसानदायक हो सकता है। उन्हें भी अश्वगंधा लेने से बचना चाहिए जिनका शुगर लेवल कम हो। इससे शुगर लेवल और भी ज्यादा कम हो सकता है।
- अश्वगंधा की पत्तियों का ज्यादा इस्तेमाल आपके पेट के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे पेट में दर्द, दस्त, उल्टियां, पेट गैस जैसी समस्यां हो सकती हैं।
- कुछ लोगों के शरीर पर इसका उल्टा रिएक्शन होता है। इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिस कारण आपको बुखार, शरीर दर्द, हो सकता है। अगर आपको ऐसी समस्याएं हो रही हैं, तो आप अश्वगंधा के इस्तेमाल को बंद कर दें। आसान से आयुर्वेदिक नुस्खे, जो दिलाएंगे मुंह के छालों से छुटकारा
- थाइरॉयड में अश्वगंधा के सेवन से हार्मोन के लेवल को बढ़ा सकता है। अगर थाइरॉयड के मरीज इसे लेते हैं तो प्रॉब्लम और बढ़ सकती है।
- प्रेगनेंसी में कुछ भी खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लेना ही समझदारी है। गर्भावस्था में अश्वगंधा के सेवन से बचें, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। प्रेग्नेंसी में अश्वगंधा लेने से एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जो ब्लीडिंग या सिरदर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।