बिना हाथ धोए खाना खाकर कहीं आप इन बीमारियों को तो नहीं दे रहे न्योता

हाथ के बिना धोने से आपका खाया हुआ खाना जहर बन जाता है जो आपको थ्रोट इंफेक्शन जैसे कई रोग दे जाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 14, 2019 3:47 PM IST

अक्सर स्कूल में टीचर्स और घर पर बड़े-बुजुर्ग खाने से पहले हाथ धोने की बात करते हैं। यह हेल्दी रहने के लिए सबसे बेहतर तरीका है। खाने से पहले हाथ धोना, रात को सोने से पहले ब्रश करना, नाखून छोटे रखना जैसी हेल्दी आदतों को फॉलो करके आप और आपके बच्चे लंबी उम्र तक फिट बने रह सकते हैं। सिर्फ हाथ धोकर खाना खाने भर से ही आप कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। हाथ धोकर खाना खाना एक अच्छी और सेहतमंद आदत है, जानें कैसे…

इन बीमारियों से बचाता है हाथ धोकर खाना

गले का इंफेक्शन

हमारे हाथों के जरिए शरीर के अंदर सबसे ज्यादा कीटाणु जाते हैं। हाथ के बिना धोने से आपका खाया हुआ खाना जहर बन जाता है जो आपको थ्रोट इंफेक्शन जैसे कई रोग दे जाता है। गले के इंफेक्शन में कफ और खराश की शिकायत होना बहुत आम माना जाता है।

डायरिया

बता दें कि डायरिया जैसी खतरनाक और जानलेवा भी साबित होने वाली यह बीमारी भी हाथ बिना धोने के कारण हो जाती है। सोचिए सिर्फ इस एक आदत को ना अपनाकर आप डायरिया जैसी बीमारी को खुद बुलावा देते हैं जो हमारे डाइजेस्टिाव सिस्टम से जुड़ी और भी हेल्थ प्रॉब्लम की वजह बन सकती है।

फूड इंफेक्शन

गंदे हाथों से खाना खाने से आपको फूड इंफेक्शन होने का खतरा और भी बढ़ जाता है। हमारे हाथों में कई ऐसे रोगाणु चिपके रहते हैं जो दिखाई तो नहीं देते लेकिन फूड इंफेक्श का कारण बन सकते हैं।

दस्त की समस्या

गंदे हाथों से खाना खाने से आपकी पाचन क्रिया पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। पाचन क्रिया दुरुस्त न हो तो कई समस्याएं जैसे दस्त, कब्ज, पेट दर्द और गैस की तकलीफ हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source