... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 15, 2019 1:42 PM IST
सर्दी में आंखों की देखभाल कैसे करें ? ©Shutterstock.
सर्दी के मौसम में स्किन की नमी खोने लगती है ये बात तो आप जानते ही है लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दी के मौसम में आंखों की नमी भी खोने लगती है। सर्दी के मौसम में अगर आंखों की सही से देखभाल न की जाय तो नमी खो जाने का डर बना रहता है।
आंखों की नमी कम हो जाने से सूखापन बढ़ने लगता है और आंखों में खुजली और जलन की समस्या देखने को मिलती है। नमी कम हो जाने से आंखों की रोशनी पर भी प्रभाव पड़ता है।
आंखें रहती हैं थकी-थकी, तो काम आएंगे ये व्यायाम।
बर्मिघम में अलबामा यूनिवर्सिटी में नेत्र विज्ञान विभाग की एक शिक्षक मारिसा लोकी के हवाले से हेल्थ डे की रिपोर्ट में कहा गया है कि, "औसतन, ठंड के मौसम में नमी कम हो जाती है।"
हीटर का भी पड़ता है प्रभाव
रिपोर्ट के मुताबिक, "अधिकांश लोग ठंड से बचने के लिए अपने घर और ऑफिस में हीटर चलाते हैं। ऐसे में इस मौसम में हवा में नमी का स्तर वैसे ही कम होता है, जो हीटर चलाने से और कम हो जाता है, जिससे आंखों की नमी और उड़ जाती है।"
आंखों की रोशनी कम कर सकती हैं आपकी ये आदतें।
इस अध्ययन में नमी बनाए रखने के तरीकों के बारे में जानकारी हासिल की गई, ताकि सर्दियों के मौसम में कम नमी के कारण आंखों में सूखापन का सामना ना करना पड़े.
कैसे करें बचाव ?
लोकी ने कहा कि अगर आप गर्म स्थान पर समय बिताते हैं, तो हवा में कुछ नमी वापस जोड़ने के लिए एक ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें।
बहुत सारे तरल पदार्थ पिएं, अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने से आपकी आंखों में नमी बनाए रखने में मदद मिलेगी।
आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये चीज़ें।
अपने चेहरे पर सीधे हीटर की गर्मी ना पड़ने दें, क्योंकि इससे आपकी आंखों की नमी सूख सकती है।
इसके अलावा, कार में, हीट वेंट्स को शरीर के निचले हिस्से की तरफ कर के चलाया जाना चाहिए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि धूल के कण या ठंडी हवाओं से आंखों को बचाने के लिए चश्मा और टोपी लगाना चाहिए।
कोलेजन और इलास्टिन आपको रखते हैं हमेशा जवां, जानें खास बातें।
देश में अब इतने ही प्रतिशत लोग हैं शाकाहारी-जानें रिपोर्ट के अन्य तथ्य।
स्क्वैट्स रोजाना क्यों करना चाहिए ?
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.