... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 25, 2019 5:02 PM IST
कमजोरी और थकान की समस्या लगातार रहती है तो फिर ब्लड यूरिया बढ़ा हुआ हो सकता है। कुछ लोगों में उल्टी और भूख कम लगने की परेशानी भी देखी जाती है। कीडनी शरीर में आने वाले अपशिष्ट पदार्थ या जहरीले पदार्थों को निकालने का काम करती है लेकिन जब कोई पदार्थ किडनी फिल्टर नहीं कर पाती तो उसकी मात्रा ब्लड में बढ़ने लगती है। ©pixabay
यूरिया शरीर में बढ़ने लगे या घटने लगे तो शरीर में कई तरह की बीमारी का खतरा बढ़ने लगता है। ब्लड यूरिया बढ़ने का मतलब होता है आपका कीडनी सही से काम नहीं कर रहा है। ब्लड यूरिया उन लोगों का भी बढ़ सकता है जिनको डायबिटीज की परेशानी है। ब्लड यूरिया बढ़ने की वजह से ब्लड प्रेशर की भी समस्या हो सकती है।
कमजोरी और थकान की समस्या लगातार रहती है तो फिर ब्लड यूरिया बढ़ा हुआ हो सकता है। कुछ लोगों में उल्टी और भूख कम लगने की परेशानी भी देखी जाती है। कीडनी शरीर में आने वाले अपशिष्ट पदार्थ या जहरीले पदार्थों को निकालने का काम करती है लेकिन जब कोई पदार्थ किडनी फिल्टर नहीं कर पाती तो उसकी मात्रा ब्लड में बढ़ने लगती है। किडनी के रोग के बारे में कितना जानते हैं आप ?
ब्लड यूरिया बढ़ने के लक्षण
ब्लड यूरिया बढ़ने का मतलब है शरीर में यूरीमिया की मात्रा का बढ़ जाना है। यूरिया की मात्रा ब्लड में जब बढ़ जाती है तो शरीर का मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होने लगता है। आइए जानते हैं ब्लड में यूरिया बढ़ने के सामान्य लक्षणों के बारे में....
थकान के साथ कमजोरी लगना।
ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होना।
हार्ट की परेशानियों का बढ़ना। जैसै दिल की धड़कन कम या ज्यादा होना।
पेशाब का बार-बार लगना।
यूरीन रोकने से होने वाले सेहत को नुकसान।
उल्टी होना और भूख कम लगना।
दिमाग पर असर होना जैसे किसी चीज को भूल जना या भ्रम की स्थिति।
सांस फूलना या फेफड़ों की परेशानी होना।
मेटाबॉलिज्म की परेशानी सबसे ज्यादा होती है।
ब्लड यूरिया बढ़ने की परेशानी से कैसे बचें ?
ब्लड यूरिया बढ़ने की परेशानी उन लोगों में ज्यादा होती जिनके परिवार में किडनी की बीमारी का इतिहास रहता है। अगर आपके परिवार में भी किसी को किडनी की परेशानी रही है तो आपको ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। कुछ सामान्य लाइफस्टाइल में बदलाव से आप ब्लड यूरिया को मैनेज कर सकते हैं। बच्चों में किडनी की बीमारियों के बारे में कितना जानते हैं आप ?
डायबिटीज की समस्या से बचें।
ब्लड प्रेशर को लेकर सतर्क रहें।
सिगरेट और शराब का सेवन न करें।
अपने वजन को नियंत्रित रखें।
किडनी की कोई परेशानी लग रही है तो तुरंत जांच कराएं।
ब्लड यूरिया के लिए कौन सी जांच कराएं ?
सीरम कैल्शियम की जांच कराएं।
सीरम फास्फेट की जांच कराएं।
ब्लड यूरिया नाइट्रोजन जांच कराएं।
सीरम पोटेशियम का भी टेस्ट करा सकते हैं।
ब्लड यूरिया बढ़ने पर क्या हो सकती हैं परेशानियां ?
चक्कर आना या दौरे पड़ना।
बार-बार होश खो देना।
हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या।
कुछ लोगों में एनीमिया की परेशानी भी हो जाती है।
ब्लड यूरिया को हमेशा नियंत्रित रखने के लिए हेल्दी फूड का सेवन करें। रोजाना कम से कम 40 मिनट एक्सरसाइज करें। किसी भी तरह की परेशानी लगे तो पहले जरूरी जांच कराएं उसके बाद ही किसी प्रकार की दवा का सेवन करें।
विटामिन डी की कमी को आपके बाल ही बता देते हैं, जानें बालों के लिए कौन से विटामिन हैं जरूरी।