क्‍या सफर में आती हैं उल्टियां,  तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

सफर के दौरान है उल्‍टी और चक्‍कर आने की समस्‍या तो अपना सकते हैं ये घरेलू उपाय।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 28, 2018 4:00 PM IST

सेहत खराब होने पर सफर करना किसी के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है। लेकिन कुछ लोगों को जहां गहरी खाइयों के आसपास सफर करने में चक्‍कर आने लगते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्‍हें साधारण रास्‍तों के सफर में भी उल्टियां आने लगती हैं। अगर आपको भी है यह समस्‍या तो अपनाएं यह घरेलू उपाय।

  1. अदरक में पाए जाने वाले एंटीमेंटिक गुण उल्टी और चक्कर आने की समस्या से राहत दिलाते हैं। सफर के दौरान जब भी उल्टी आने का मन करें तो अदरक का एक टूकड़ा अपने मुंह में डाल लें। एेसा करने से कुछ ही देर में घबराहट की समस्या दूर हो जाएगी।
  2. सफर के दौरान आपका जी मिचलने लगे तो तुंरत अपने मुंह में लौंग डाल लें। मगर ध्यान रहें लौंग को चबाए ना इसको मुंह में डालकर सिर्फ चूसे। कुछ देर के बाद आपका मन ठीक हो जाएगा।
  3. जब भी बस या फिर गाड़ी से सफर कर रही हो तो अपने साथ पुदीना जरूर रखें। पुदाना मांसपेशियों को आराम देता है। पुदीने को सुंघने से चक्कर आने और यात्रा पर तबीयत खराब होने की स्थिति ठीक हो जाती है। आप चाहें तो पुदीने की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
  4. नींबू उल्टी और जी मिचलने जैसे समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। 1 कप गर्म पानी में 1 नींबू का रस और नमक मिलाकर पीएं। इस पानी को पीने से सफर के दौरान होने वाली हर परेशानी से राहत मिलेगी।
  5. सफर करते समय किताब पढ़ने या मोबाइल के इस्तेमाल से दूर रहें क्योंकि ऐसा करने से चक्कर आते हैं और जी मचलाता है।
  6. अगर आपको प्याज की स्मैल से कोई परेशानी नहीं है तो सफर पर जाने से बाद एक घंटे पहले प्याज के रस में 1चम्मच अदरक का रस मिलाकर पीएं। इसको पीने से सफर के दौरान उल्टियां नहीं आएंगी।

चित्र स्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.