hamburger icon
A
Read in English

माइग्रेन के रोगी संभलकर करें कॉफी और चॉकलेट्स का सेवन, वरना बढ़ सकती है परेशानी

माइग्रेन की समस्या अधिकतर महिलाओं को होती है। इसका प्रमुख कारण खराब जीवनशैली है। अगर आप माइग्रेन के रोगी हैं, तो अपने खानपान में कुछ जरूरी बदलाव करें। आइए जानते हैं कैसे-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 11, 2020 3:55 PM IST

Migraine Trigger Foods : माइग्रेन (Migraine) में तेज़ सिर दर्द (Causes of Migraine) होता है। यह दर्द इतना तेज होता है कि कई बार लोगों के लिए इसे बर्दास्त करना मुश्किल हो जाता है। तो कुछ लोगों को अक्सर या रोज़ाना माइग्रेन का दर्द होता है। माइग्रेन की यह परेशानी लोगों को रोजमर्रा के काम करने में भी लाचार-सा बना देती है। ज्यादातर समय माइग्रेन का दर्द जब होता है, जब इसे ट्रिगर किया जाता है। खानपान और जीवनशैली माइग्रेन को ट्रिगर (Migraine Trigger Foods) करते हैं। ऐसे में हमें कुछ अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव (Migraine Trigger Foods) करने चाहिए।

माइग्रेन के कारण (Causes of Migraine)

जब माइग्रेन का दर्द उठता है, तो इसे संभालवा काफी मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति से गुजरने वाले लोग ही इसे बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को माइग्रेन की समस्या अधिक होती है। अमेरिकन माइग्रेन फाउंडेशन द्वारा माइग्रेन के कुछ संभावित कारक बताए गए हैं।

हार्मोन : शरीर में हार्मोन के उतार-चढ़ाव के कारण माइग्रेन का खतरा बढ़ता है।  ऐसी महिलाएं जो हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी से गुजरी हैं या फिर जो गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें माइग्रेन की समस्या अधिक होती है।

लाइफस्टाइल फैक्टर्स: डिप्रेशन, तनाव, पैनिक अटैक, शारीरिक गतिविधियों और अनिद्रा से जूझ रहे लोगों को माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं ये खाद्य पदार्थ

अगर आप माइग्रेन के मरीज हैं, तो अपने खाद्य पदार्थों में बदलाव कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं। आइए जानते हैं उन खाद्य पदार्थों के नाम-

चॉकलेट

माइग्रेन से जूझ रहे रोगियों के लिए चॉकलेट्स खाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह माइग्रेन की समस्या को बढ़ा देता है। चॉकलेट और चीज में टायरामाइन (Tyramine) नामक तत्व होता है, जो माइग्रेन पैदा करने वाला अमीनो एसिड का उत्पादन करता है। अगर आप माइग्रेन के मरीज हैं, तो चॉकलेट, चीज और पनीर जैसी चीजों से दूर रहें। अगर आपको चॉकलेट्स या मीठे खाने की क्रेविंग हो रही है, तो इसके बदले गुड़ का एक टुकड़ा  खाएं। यह आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

कॉफी

कॉफी बहुत ही लोकप्रिय पेय पदार्थ है। अधिकतर लोग सुबह उठकर कॉफी का सेवन करते हैं। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो कॉफी का सेवन बिल्कुल भी ना करें। यह माइग्रेन रोगी के लिए खतरनाक हो सकता है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना होता है कि कॉफी पीने से सिरदर्द ठीक होता है, लेकिन माइग्रेन की स्थिति में ऐसा मानना गलत है। एक दिन में 3 कप से ज्यादा कॉफी पीने से तनाव के साथ-साथ माइग्रेन भी ट्रिगर होता है।

चाइनीज फूड्स

अगर आपको चाइनीज फूड बहुत ही पसंद है, तो आज से खाना छोड़ दें। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकतर चाइनीज फूड्स में MSG या मोनो-सोडियम ग्लूटामेट होता है। यह चाइनीज फूड का स्वाद भले ही बढ़ा देता है, लेकिन सेहत के लिए यह बहुत ही नुकसानदायी होता है। खासतौर पर माइग्रेन रोगियों के लिए यह बहुत ही घातक है।

कोरोनाकाल में आपके घर में होना चाहिए ये 4 गैजेट्स, तभी परिवार और आप रह सकेंगे सेफ

गठिया का नहीं है कोई इलाज, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से इसकी परेशानी को कर सकते हैं कंट्रोल