... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 27, 2018 5:01 PM IST
ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते और इस्तेमाल करते वक्त की गई जरा सी लापरवाही पैदा कर सकती है बड़ी परेशानी।
क्या आप भी बार-बार की एलर्जी, रेशेज, तनाव और आंखों की तकलीफ से परेशान हैं ? लगातार दवा लेने के बाद भी अगर बार-बार ये समस्याएं हो रहीं हैं तो एक बार अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भी नजर डालें। हो सकता है आपकी बीमारियों की वजह यही हों।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
गलत और खराब गुणवत्ता वाले कॉस्मेटिक्स के प्रयोग से होने वाली समस्याएं हर साल दुनियाभर में बढ़ रही हैं। खास बात यह भी है कि स्वास्थ्यगत इन समस्याओं में केवल डर्मेटोलॉजिकल यानी त्वचा संबंधी समस्याएं शामिल नहीं हैं बल्कि इनसे कई अन्य शारीरिक और मानसिक परेशानियां भी सामने आ रही हैं। नुकसान पहुंचाने वाले इस तरह के प्रोडक्ट्स में डियो, स्प्रे से लेकर लिपस्टिक, आई लाइनर, शैम्पू, हेयर जैल और हेयर कलर्स, नेलपॉलिश, काजल, पावडर आदि शामिल हैं।
ये हो सकती हैं समस्याएं
खरीदते वक्त इन बातों पर करें गौर
एक्सपायरी डेट और मैन्युफैक्चरिंग डेट, इस मामले में भी बहुत सजगता बरतनी जरूरी है। खासतौर पर बच्चों के मामले में। कॉस्मेटिक्स में दिए कई इंग्रेडिएंट्स हर त्वचा को सूट करें यह जरूरी नहीं। साथ ही इनमें से कई खुद में हानिकारक या जहरीले भी हो सकते हैं। ऐसे में इनका प्रयोग घातक सिद्ध हो सकता है। यदि आप हृदय रोग, किसी सर्जरी या अन्य बीमारी से गुजर चुके हैं तो कॉस्मेटिक्स का प्रयोग डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें। इसके अलावा यदि आप अंग प्रत्यारोपण की स्थिति से भी गुजर चुके हैं तो भी सतर्क रहना जरूरी है।
ध्यान से पढ़ें इंग्रेडिएंट्स और एक्सपायरी डेट
लोग अक्सर अपनी शारीरिक स्थिति और शरीर की प्रकृति को जाने बिना कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करते हैं। यह दोनों ही चीजें बड़ी मुसीबतें खड़ी करने में भूमिका अदा करती हैं। यही कारण है कि लोग बड़े पैमाने पर कई सारी परेशानियों का के शिकार हो जाते हैं।