... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : April 26, 2019 4:06 PM IST
कुछ लोग कुछ खास तरह की चीजें खाते ही गले में दर्द, इंफेक्शन और जुकाम की शिकायत करने लगते हैं। यह फूड एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं, वहीं गर्मी के मौसम में त्वचा पर लाल दाने, लाल निशान या चकत्ते पड़ जाते हैं। © Shutterstock.
कुछ लोगों को गर्मी के मौसम में त्वचा पर लाल दाने, लाल निशान या चकत्ते पड़ जाते हैं। पर दो एक दिन में ये खुद ब खुद ठीक भी हो जाते हैं। ऐसा संभवत: उन्हें किसी ऐसी चीज के संपर्क में आने से होता है जिससे उन्हें एलर्जी होती है। वहीं कुछ लोग कुछ खास तरह की चीजें खाते ही गले में दर्द, इंफेक्शन और जुकाम की शिकायत करने लगते हैं। यह फूड एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं। लोगों को तरह-तरह की एलर्जी होती है पर इसकी कैसे पहचान करें आइए हम आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें - इस मौसम में भूलकर भी न खाएं बासी खाना, कर सकता है सेहत खराब
क्यों होती है एलर्जी
कुछ लोगों को जल्दी किसी चीज से एलर्जी नहीं होती, जबकि कुछ लोग बहुत जल्द इसके शिकार हो जाते हैं। इसकी मुख्य वजह है प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर होना। जब भी हम कुछ खाते हैं या किसी ऐसी चीज के संपर्क में आते हैं जिससे हमें एलर्जी के लक्षण दिखने लगे तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें – सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है अजवाइन, इस तरह करें इस्तेमाल
कैसे होती है एलर्जी
हमारे शरीर में एक एंटी बॉडीज तैयार होती रहती है जो रोगों से शरीर की रक्षा करती है। जिसकी त्वचा संवेदनशील होती है, उसके रक्त में एलर्जी संबंधी तत्व अधिक मात्रा में प्रवाहित होते हैं। त्वचा के एलर्जिक तत्व के संपंर्क में आते ही एलर्जी के लक्षण दिखाई देने लगते हैं जैसे त्वचा का लाल होना, खुजली होना, चकत्ते दिखाई देना व दाने निकलना। इसके अलावा कई बार लोगों को धूल व अन्य चीजों से भी एलर्जी होती है। जब हम सांस लेते हैं या खाने के दौरान यह कण हमारे अंदर चले जाते हैं।
यह भी पढ़ें – वेज या नॉनवेज, प्रेगनेंसी में कौन सा आहार है बेहतर
ये हो सकते हैं एलर्जी के लक्षण
हर तरह की एलर्जी के लक्षण अलग- अलग होते हैं। एक तरफ जहां फूड एलर्जी में पेट की समस्या हो सकती है वहीं दूसरी तरफ त्वचा की एलर्जी के लक्षण अलग होते हैं आईए जानें एलर्जी के लक्षण क्या हैं।
एलर्जी से बचना है तो फॉलो करें ये टिप्स
घर की नियमित सफाई करें। वैक्यूम क्लीनिंग करना अधिक बेहतर होगा। हर दो हफ्ते में घर के पर्दे व बेडशीट को बदलें।
घर के कपड़ों को धोते समय उसमें एंटीसेप्टिक की दो बूंद डालना नहीं भूलें।
यदि घर मेन रोड पर है तो दरवाजे और खिड़कियों को जहां तक संभव हो, बंद रखें। खिड़कियों पर शीशे के साथ बारीक जाली लगाएं। इससे कीडे़ मकौड़े भी घर के अंदर नहीं आ पाएंगे।
जिन पौधों में फूल होते हैं उन्हें कमरे के अंदर नहीं रखें।
घर से बाहर निकलने से पहले अपने मुंह पर मास्क या किसी कपड़े से जरूर ढंके। यह आपको धूल मिट्टी व प्रदूषण से बचाएगा।
फर वाले पालतू जानवरों से दूरी रखें। घर में इनके होने पर इन्हें बेडरूम या सोने वाले बिस्तर पर न आने दें।