
Also Read
Medically Verified By:
Are cough and shortness of breath symptoms of lung cancer: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खांसी और सांस फूलना जैसी समस्याएं आम हो गई है। कई बार लोग खांसी और सांस फूलने की समस्या को प्रदूषण और एलर्जी का नतीजा मानकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन इन दिनों जब दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, पटना और तमाम बड़े शहरों में हवा के प्रदूषण के कारण लोगों को अक्सर ही खांसी और सांस से जुड़ी परेशानी हो रही है। ऐसे में ये सवाल उठना लाजिमी है कि क्या खांसी और सांस फूलने जैसी मामूली से दिखने वाली परेशानी लंग कैंसर का लक्षण भी हो सकती है? आज इस लेख में हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।
इंदौर स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन डिपार्टमेंट के कंसल्टेंट डॉ. रवि डोसी के अनुसार, सर्दी-जुकाम, प्रदूषण, धूल, धुआं, या एलर्जी के कारण अक्सर लोगों को खांसी और सांस फूलने की समस्या होती है।यह आमतौर पर कुछ दिनों में ठीक हो जाती है। लेकिन अगर खांसी और सांस फूलने की समस्या 3 सप्ताह या उससे अधिक समय तक बनी रहती है, खांसते समय आपको खून या कफ आ रहा है, सांस लेने में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है और इन सबके साथ सीने में दर्द की समस्या लगातार बनी हुई है तो ये लंग कैंसर का लक्षण हो सकती है।
डॉ. रवि डोसी बताते हैं कि शुरुआती चरण में फेफड़ों का कैंसर अक्सर धीरे से बढ़ता है। इसलिए ज्यादातर मामलों में स्टेज 3 और स्टेज 4 में जाकर फेफड़ों के कैंसर का पता चलता है।शुरुआत में लंग कैंसर के लक्षण साधारण सर्दी-जुकाम जैसे लग सकते हैं। लंग कैंसर के शुरुआती लक्षणों में शामिल हैः
अगर आपमें ये लक्षण लंबे समय तक बनें रहते हैं तो डॉक्टर से इलाज करवाएं।
जब कैंसर कोशिकाएं फेफड़ों में बढ़ने लगती हैं, तो वे फेफड़ों के अंदर वायु मार्ग को प्रभावित करती हैं। इससे हवा का प्रवाह बाधित होता है और मरीज को सांस लेने में दिक्कत होती है। इतना ही नहीं कैंसर से जुड़ी सूजन या ट्यूमर ब्रोंकस (Bronchus) पर दबाव डाल सकता है, जिससे खांसी और सांस फूलने की समस्या बढ़ जाती है। यही कारण है कि खांसी और सांस फूलने को लंग कैंसर का लक्षण माना जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि खांसी और सांस फूलने की समस्या 3 सप्ताह से ज्यादा समय तक है तो ही वो लंग कैंसर का लक्षण माना जाएगा।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।