... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 2, 2019 5:51 PM IST
लौंग फ्लेवर की सिगरेट के नुकसान। ©Shutterstock.
सिगरेट पीना या धूम्रपान करना हेल्थ के लिए खतरनाक होता है. सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, ये बात हम सभी जानते हैं. लेकिन युवा लोगों में एक बात बहुत ज्यादा सुनने को मिलती है, कि लौंग फ्लेवर सिगरेट कम नुकसान करती है. लौंग फ्लेवर सिगरेट में लगभग 40 प्रतिशत लौंग और 60 प्रतिशत तंबाकू होता है. ज्यादातर युवा लौंग फ्लेवर सिगरेट के दिवाने होते हैं. जो युवा सिगरेट को एक फैशन की तरह शुरू करते हैं वो लौंग फ्लेवर सिगरेट ज्यादा पीते हैं. वैसे अगर देखा जाय तो लौंग फ्लेवर सिगरेट या अन्य कोई फ्लेवर की सिगरेट लड़कियों द्वारा ज्यादा पी जाती है.
क्या सच में लौंग फ्लेवर सिगरेट हेल्थ के लिए कम नुकसानदेह होती है ? इसके कुछ तथ्यों से हम समझने की कोशिश करते हैं की क्या सच है. आइए जानते हैं.
जो लड़के या लड़कियां इसे सिगरेट को हेल्दी अल्टरनेटिव समझ कर इसका सेवन कर रहे हैं उन्हें यह पता होना चाहिए कि इसमें भी निकोटीन की मात्रा मौजूद है। सामान्य सिगरेट में लगभग 13 मिलीग्राम निकोटीन होता है जबकि लौंग वाली सिगरेट में 7.4 मिली ग्राम निकोटीन होता है।
आपको यह नहीं पता कि इससे जो क्रेटेक टार निकलता है उसकी मात्रा लौंग फ्लेवर वाली सिगरेट में बहुत ज्यादा होती है. जो आपके फेफड़ों में जाकर जम जाता है।
एक लौंग वाली सिगरेट में लगभग 34 से 65 ग्राम तक टार निकलता है। कई शोधों में यह पता चला है कि लौंग वाली सिगरेट से सामान्य सिगरेट की तुलना में कहीं ज्यादा मात्रा में कार्बन मोनोऑक्साइड और टार निकलता है जो फेफड़ों के लिए और ज्यादा नुकसानदायक है।
सिगरेट में लौंग की मौजूदगी का यह मतलब नहीं है कि इससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है। डॉ. बहोत बताते हैं कि शायद आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि लौंग वाली सिगरेट पीने से कैंसर का खतरा तीन गुना और बढ़ जाता है।
ई-सिगरेट अधिक पीने से बढ़ता है मुंह के कैंसर का खतरा।
लौंग में मौजूद यूगोनेल नामक यौगिक के कारण ही इसमें वो ठंडक वाला एहसास होता है लेकिन यही यौगिक फेफड़ों को बहुत ज्यादा नुकसान भी पहुंचाता है। इसके ज्यादा सेवन से लंग पूरी तरह खराब हो सकते हैं और लंग कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है।
डॉ. बहोत बताते हैं कि क्रेटेक स्मोकिंग करने से फेफड़ों में पानी जमा होना या फिर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न पहुंचना जैसी समस्याएं होना आम बात है। जिससे आगे चलकर आपको अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।
कई युवा को यह बात नहीं पता है कि लौंग वाली सिगरेट पीने से उनके दांत भी खराब हो सकते हैं। वैसे तो कई टूथपेस्ट और डेंटल प्रोडक्ट में लौंग का इस्तेमाल दांतों की देखभाल के लिए किया जाता है लेकिन जब आप सिगरेट के रूप में इसका सेवन करते हैं तो यह दांतों को बहुत बुरी तरह नुकसान पहुंचाती है।
तंबाकू और सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए आज से ही आजमाएं ये 4 आयुर्वेदिक उपाय।
अगर आप ऐसा सोचते हैं कि इस सिगरेट को पीने से आपको निकोटीन की लत से छुटकारा मिल जायेगा तो आप गलत है। डॉ. बहोत बताते हैं कि अगर एडिक्शन की बात की जाए तो ये सामान्य सिगरेट से भी ज्यादा खराब हैं और एक बार जब आप इन्हें पीना शुरू कर दें तो फिर इसकी लत से छुटकारा पाना और मुश्किल हो जाता है। इसलिए इन फ्लेवर्ड सिगरेट का सेवन न करें।
अमेरिकी युवाओं में ‘महामारी’ की तरह फैल रहा है ई-सिगरेट का इस्तेमाल।