पुरुषों में नपुंसकता दूर करे अरबी के पत्ते, जानें इसके कई अन्य सेहत लाभ
पुरुषों में नपुंसकता दूर करे अरबी के पत्ते, जानें इसके कई अन्य सेहत लाभ
अरबी के पत्तों में विटामिन ए काफी मात्रा में होता है, जो आंखों के लिए काफी हेल्दी होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होने के साथ ही आंखों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
Written By: Anshumala | Updated : January 20, 2019 4:05 PM IST
अरबी पत्ते के पकौड़े और सब्जी तो आप खूब खाते होंगे। जो लोग नहीं खाते, इसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों के बारे में जानकर, वो भी इसे खाना शुरू कर देंगे। अरबी पत्ता एक औषधी की तरह काम करता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट आदि तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे यह काफी फायदेमंद साबित होता है।
यह पुरुषों की सेक्सुअल समस्याओं को भी दूर करता है। यदि कोई पुरुष नपुंसकता से ग्रस्त है, तो उन्हें अरबी के पत्ते की सब्जी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह सेक्सुअल पावर बढ़ाने के साथ ही वीर्यवर्धक होता है। इसकी पत्तियां शरीर को मजबूत बनाती हैं। नपुंसकता दूर करने के लिए इसके उबले हुए पत्तों में नमक मिलाकर खाएं, लाभ होगा। इसके सेवन से आप शरीर की कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इसे भी पढ़ें- क्यों खानी चाहिए आपको कसूरी मेथी, जानें इसके 6 बड़े फायदे…
अरबी के पत्तों में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
अगर आपके जोड़ों में ज्यादा दर्द रहता है तो ऐसे में आपको रोजाना अरबी पत्ते का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आपको दर्द में काफी राहत मिलेगी।
अरबी के पत्ते ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। इसके सेवन के कारण आपको तनाव की भी समस्या नहीं होती है।
वजन कम करने के लिए भी यह काफी कारगार है। इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाते हैं जिससे वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
पेट से जुड़ी परेशानी को भी दूर करता है यह। अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्या है तो अरबी के पत्ते आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। अरबी के पत्ते को डंठल के साथ पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार लें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
एसिडिटी के लिए भी फायदेमंद है। अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्या हो तो अरबी के पत्ते फादेमंद साबित हो सकते हैं। इसके लिए इसके पत्ते को डंठल के साथ लेकर पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार लें।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.