Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पटाखों से जलने पर तुरंत लगाएं घर में रखी ये 7 चीजें, डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा

दिवाली में पटाखों से जलने के कई मामले सामने आते हैं। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले घर पर क्या करना चाहिए क्या नहीं।

पटाखों से जलने पर तुरंत लगाएं घर में रखी ये 7 चीजें, डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा

Written by anant shukla |Updated : October 29, 2024 1:23 PM IST

Home Remedies For Burning : दिवाली में पटाखे जलाते समय अक्सर हादसे हो जाते हैं। कई बार तो अस्पताल जाने की नौबत भी आ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिवाली के दिन बच्चे पटाखे जलाने के लिए अधिक उत्साहित रहते हैं, जिसमें वे सावधानियां बरतना भूल जाते हैं। जिसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है, लेकिन क्या आपको पता है, ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं, जिनका उपयोग करके आप डॉक्टर के पास जाने से पहले घर पर ही प्राथमिक उपचार कर सकते हैं। आज का हमारा टॉपिक भी इसी विषय पर आधारित है, तो चलिए जानते हैं पटाखे जलाते समय हाथ या शरीर जल जाता है, तो प्राथमिक उपचार के तौर पर आप घर पर क्या कर सकते हैं।

पटाखे जलाते समय जल जाएं तो क्या करें? - What To Do If You Get Burnt While Bursting Crackers?

ठंडा पानी

कई लोग पटाखे से जलने के बाद उसपर बर्फ लगा देते हैं, जो गलत है। ऐसा करने से खून का थक्का बन जाता है, जो आगे चलकर बड़ी समस्या का कारण हो सकता है। अगर पटाखे जलाते समय आपका हाथ या पैर जल गया है, तो उस पर ठंडा पानी डालें या हाथ और पैर को ठंडे पानी में डुबो कर रखें। ऐसा करने से जलन कम हो सकता है।

तुलसी का रस

पटाखे से जलने पर जलने वाली जगह पर तुलसी का रस लगाने से ठंडक मिलता है। जिससे जलन से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही जलने के बाद पड़ने वाले दाग या धब्बे भी गायब हो जाते हैं।

Also Read

More News

घाव को खुला छोड़ दें

पटाखों से जलने के बाद कई लोग उस जगह पर रूई लगा देते हैं। ऐसा करने से रूई घाव पर चिपक जाती है और दर्द का कारण बन सकती है। इसलिए जलने वाली जगह पर रूई का इस्तेमाल न करें। उसे खुला छोड़ दें। अगर अधिक समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

शाहद लगाने से मिलता है आराम

जलने से बने घाव पर शहद लगाने से भी आराम मिलता है। इसके लिए जले हुए स्थान पर शहद को देर तक लगा रहने दें। इससे घाव भी जल्दी भर जाता है।

एलोवेरा जेल

अगर आपके घर पर एलोवेरा का पेड़ है, तो पटाखों से जलने के बाद इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जले हुए स्थान पर एलोवेरा का जेल लगाने से ठंडक मिलती है और फफोले भी नहीं पड़ते।

नारियल का तेल

पटाखों से जलने के बाद होने वाली तेज जलन से राहत के लिए नारियल का तेल बेहद फायदेमंद होता है। यह जलन को शांत करने में मदद करता है। इसके लिए जले हुए स्थान पर नारियल के तेल को अच्छे से लगाएं। धीरे-धीरे जलन कम हो जाएगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आलू का रस

जले हुए स्थान पर आलू का रस लगाने से काफी आराम मिलता है। आलू का रस काफी ठंडा होता है, जो जलन को कम करने में मदद करता है।

About the Author

... Read More