Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सेब के सिरके से हड्डियां हो सकती हैं खोखली, होते हैं ये 6 नुकसान

सेब के सिरके का इस्तेमाल डाइजेशन, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा,  हाई बीपी औग गठिया जैसी समस्याओं के लिए भी किया जाता है। सेब का सिरका एक ओर शरीर को इतना फायदा पहुंचाती है, वहीं दूसरी ओर इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं सेब का सिरका सेहत पर कैसे डालता है असर ( Apple Vinegar Side Effects) -

सेब के सिरके से हड्डियां हो सकती हैं खोखली, होते हैं ये 6 नुकसान
सेब के सिरके से हड्डियां हो सकती हैं खोखली, जानें क्या हैं इसके नुकसान

Written by Kishori Mishra |Updated : September 24, 2020 12:46 PM IST

Apple Vinegar Side Effects : अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिकतर लोग सेब का सिरका इस्तेमाल करते हैं। यह स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद साहित होती है। इसके साथ ही सेब के सिरके का इस्तेमाल, डाइजेशन, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा,  हाई बीपी औग गठिया जैसी समस्याओं के लिए भी किया जाता है। सेब का सिरका एक ओर शरीर को इतना फायदा पहुंचाती है, वहीं दूसरी ओर इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं सेब का सिरका सेहत पर कैसे डालता है असर ( Apple Sider Vinegar Side Effects) -

पाचन क्रिया पर डालती है असर

यदि आप ब्लड शुगर के मरीज हैं, तो खाली पेट या फिर खाने के तुरंत बाद सेब के सिरके का सेवन ना करें। दरअसल,  डायबिटीज टाइप-1 के कुछ मरीजों में गैस्ट्रोपैरिस की समस्या होती है, जिससे उनके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम हो जाता है। इसके पाचन की क्रिया पर असर पड़ता है और हमारे शरीर में ब्लड शुगर अनियंत्रित हो ( Apple Vinegar Side Effects) सकती है।

हाइपोग्लाइसीमिया

अगर आप सेब के सिरके का अधिक सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को कम कर देता है, जिससे हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या हो सकती है। ऐसे स्थिति में यदि आप ब्लड शुगर की दवा ले रहे हैं, तो एप्पल विनेगर का सेवन कम करें।

Also Read

More News

दांतों की समस्याएं 

एप्पल विनेगर में एसिड की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं, तो यह इसोफोगस, टूथ इनेमल का कारण बन सकती है। वहीं, दांतों की सफाई करने के तुरंत बाद सेब के सिरके का सेवन ना करें। इससे दांतों में झनझनाहट और दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।

त्वचा में प्रॉब्लम्स

सेब के सिरके के अधिक इस्तेमाल से त्वचा में खुलजी, जलन और रैशेज की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में आप पानी और शहद के साथ इसका इस्तेमाल ना करें।

पोटेशियम की कमी

एप्पल विनेगर में एसिड की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है, जो खून में पोटेशियम के लेवल को गिरा सकता है। इसलिए अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो लिमिट में इसका सेवन करें।

कमजोर हड्डियां

अगर आप सीधे तौर पर एप्पल विनेगर का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियों में मिनरल घनत्व (bone mineral density) कम हो जाएगा। ऐसा करने से आपकी हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर हो सकती है और आपको ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती है। यह स्थिति आपके लिए घातक साबित हो सकती है।

अस्थमा रोगियों के लिए अमृत के समान है नीलगिरी का पत्ता, इस तरह करें इस्तेमाल

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

प्रोटीन की कमी से शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, इन चीजों से करें पूर्ति

About the Author

... Read More