Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कहते हैं, ''हर दिन एक सेब डॉक्टर को दूर रखता है'', तो यदि आप भी चाहते हैं लंबी उम्र तक स्वस्थ रहना तो सेब का सेवन जरूर करें। सेब सालों भर मिलता है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से लड़ने की ताकत देता है। सेब में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम एवं आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। आयरन शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। इतना ही नहीं, सेब खाने से वजन कम होता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है और सेक्सुअल समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। सेब में मौजूद अनगिनत फायदों (Apple benefits in hindi) के बारे में जानें…
अगर आप वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो सेब में तेजी से वजन घटाने वाले गुण पाए जाते हैं। नाश्ते में एक सेब का सेवन करें। शरीर को जरूरी फाइबर और पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे देर तक भूख का अहसास नहीं होता है।
Apple Side effects : अधिक सेब खाने के नुकसान और क्या होता है सेब खाने का सही समय ?
जिन लोगों को शरीर में आयरन की कमी है, वे सेब खाएं। खून की कमी होने से कमजोरी महसूस होती है। आप चाहें तो खाली पेट भी सेब खा सकते हैं। इससे एनिमिया से छुटकारा मिलता है। सेब में आयरन सबसे ज्यादा होता है, जो खून को साफ करने का काम करता है।
सिर्फ सेब ही नहीं, बल्कि इसका जूस और सिरका भी सेहत को फल जितना फायदा ही पहुंचाते हैं। पथरी के रोगी को सेब खाने से दर्द से भी राहत मिलती है।
पाचन क्रिया कमजोर होने से शरीर को कई तरह के रोग घेर लेते हैं। सेब शरीर में मौजूद पीएच के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।
एक अध्ययन के अनुसार, सेक्स की इच्छा (Apple boosts sexual health in hindi) में कमी आने पर एक सेब जरूर खाएं। यह सेक्स लाइफ को बेहतर बनाता है। सेब के सेवन से महिलाओं में खोई हुई सेक्स की इच्छा तीव्र होती है। साथ ही सेब आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं से भी बचाए रखता है।
सेब खाने के इन 10 फायदों के बारे में जानते हैं आप ?
सांस की बीमारी जैसे अस्थमा होने पर सेब खाने या इससे बना जूस पीने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है। सेब में मौजूद फ्लेवोनॉएड्स फेफड़ों को ताकत देता है। इससे अस्थमा रोग से राहत मिलती है।