अपेंडिक्स क्या होता है? जानें इस रोग के लक्षण, कारण और इलाज
आपको बता दें कि अपेंडिसाइटिस की वजह से पीड़ित व्यक्ति के पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द हो सकता है। दरअसल, जब बड़ी आंत से मल गुजरता है, तो कुछ मामलों में ये अपेंडिक्स को अवरुद्ध कर सकता है।
Written by Anju Rawat|Published : September 7, 2025 9:18 AM IST
Appendix: अपेंडिक्स एक छोटा-सा अंग है, जो बड़ी आंत के पास पेट के निचले दाईं तरफ स्थित होता है। हालांक, यह पाचन में कोई खास भूमिका नहीं निभाता है। अपेंडिक्स में सूजन या संक्रमण हो सकता है, इसे ही अपेंडिसाइटिस कहा जाता है। आपको बता दें कि अपेंडिसाइटिस की वजह से पीड़ित व्यक्ति के पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द हो सकता है। दरअसल, जब बड़ी आंत से मल गुजरता है, तो कुछ मामलों में ये अपेंडिक्स को अवरुद्ध कर सकता है। इससे अपेंडिक्स संक्रमित हो सकता है। अपेंडिसाइटिस का समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि, अगर इसका इलाज न करवाया जाए तो यह फट सकता है। इसकी वजह से गंभीर संक्रमण भी हो सकता है। अपेंडिसाइटिस रोगियों को तुरंत सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए अगर आपको अपेंडिक्स के लक्षण महसूस हो तो उन्हें बिल्कुल नजरअंदाज न करें। आप तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें और इलाज करवाएं। आइए, मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ विशाल खुराना से जानते हैं अपेंडिक्स के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में-
अपेंडिक्स के लक्षण- Appendix Symptoms in Hindi
अपेंडिक्स की वजह से सूजन हो जाती है। इसकी वजह से कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है।
पेट का दर्द
अपेंडिक्स की वजह से व्यक्ति को शुरुआत में पेट में दर्द हो सकता है। यह दर्द नाभि के आस-पास के एरिया में हो सकता है। धीरे-धीरे यह दर्द पेट के निचले दाईं तरफ हो सकता है। खांसने या छींकने पर यह दर्द बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपको अक्सर ही ऐसा दर्द रहता है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। अपेडिक्स रोगियों को पेट में सूजन भी हो सकती है।
मतली या उल्टी
अपेंडिक्स की वजह से व्यक्ति को मतली या उल्टी जैसा भी महसूस हो सकता है। अगर बार-बार ये संकेत महसूस हो रहे हैं, तो एक बार चेकअप जरूर कराएं। अपेंडिक्स के रोगियों को कब्ज और दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
भूख में कमी
अपेंडिक्स की वजह से रोगी को भूख में कमी हो सकती है। अगर आपको भूख कम लगती है या फिर कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है, तो यह भी अपेंडिक्स की वजह से हो सकता है।
अपेंडिसाइटिस के कारण
आपको बता दें कि अपेंडिसाइटिस तब होता है, जब अपेंडिक्स का मार्ग ब्लॉक हो जाता है। दरअसल, कई बार मल जमा होने की वजह से अपेंडिक्स में सूजन आ जाता है। इससे अपेंडिसाइटिस होने का जोखिम बढ़ जाता है। इस ब्लॉकेज की वजह से संक्रमण बढ़ने लगता है। कुछ मामलों में अपेंडिक्स फटने का जोखिम भी बना रहता है।
अपेंडिसाइटिस का निदान कैसे किया जाता है?
डॉक्टर पेट के निचले दाईं हिस्से को दबाते हैं। इसके बाद दर्द के बारे में जानकर अपेंडिसाइटिस के बारे में पता लगाया जा सकता है।
ब्लड टेस्ट के जरिए भी अपेंडिसाइटिस का पता लगाया जा सकता है। जब डॉक्टर को अपेंडिसाइटिस के लक्षण महसूस होते हैं, तो ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह दी जा सकती है। इसमें सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या मापी जाती है। अगर इनकी संख्या अधिक होती है, तो यह अपेंडिक्स में सूजन का संकेत हो सकता है।
इसके अलावा, इमेजिंग टेस्ट की मदद से भी अपेंडिसाइटिस का पता लगाया जा सकता है। इसमें अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन का उपयोग किया जाता है।
अपेंडिसाइटिस का इलाज
अपेंडिसाइटिस का इलाज संभव है। कुछ मामलों में सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है।
एंटीबायोटिक
शुरुआती स्टेज में अपेंडिसाइटिस का इलाज एंटीबायोटिक दवाइयों की मदद से किया जा सकता है। एंटीबायोटिक भी बेहद प्रभावी हो सकते हैं।
सर्जरी
अपेंडिसाइटिस का इलाज सर्जरी से भी किया जाता है। जब स्थिति गंभीर हो जाती है, तो सर्जरी की जरूरत पड़ती है। डॉक्टर अपेंडिसाइटिस की सर्जरी के लिए लेप्रोस्कोपिक सर्जरी या ओपन सर्जरी कर सकते हैं।
अपेंडिसाइटिस से बचाव कैसे करें?
अपेंडिसाइटिस से पूरी तरह बचाव संभव नहीं है। लेकिन, कुछ उपायों को अपनाकर इससे बचा जा सकता है।
हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फलों और सब्जियों को शामिल करें।
नियमित रूप से एक्सरसाइज और योग जरूर करें। इससे पाचन क्रिया में सुधार होगा।
अपेंडिसाइटिस के लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। अगर आप अपेंडिक्स के लक्षण महसूस हो तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
Highlights
एंटीबायोटिक से अपेंडिक्स का इलाज हो सकता है।
तेज पेट दर्द अपेंडिक्स का सबसे आम संकेत है।
इसकी वजह से कब्ज की दिक्कत भी हो सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.