Anushka Sharma Health: प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा को है ये बीमारी, रखना होगा खास ख्याल वरना डिलीवरी के समय बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Anushka Sharma's Bulging Disc: अनुष्का शर्मा की डिलीवरी डेट नजदीक है साथ ही उन्हें ''बल्जिंग डिस्क'' की समस्या भी है। ऐसे में वे अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क हैं। क्या वाकई प्रेग्नेंसी के समय ''बल्जिंग डिस्क'' बीमारी होने पर कोई खास समस्या आ सकती है, जानें यहां इस रोग के बारे में सबकुछ...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 9, 2021 7:52 PM IST

Anushka Sharma's Bulging Disc: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इस महीने किसी भी दिन खुशखबरी सुना सकती हैं, क्योंकि उनकी प्रेग्नेंसी की डिलीवरी डेट इसी महीने है। आए दिन अनुष्का अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ आउटिंग करते नजर आ जाती हैं। इतना ही नहीं, प्रेग्नेंसी के 9वें दिन भी बेफ्रिक होकर ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करती नजर आई थीं। हालांकि, अनुष्का शर्मा एक ऐसी शारीरिक समस्या से पीड़ित हैं, जो उनकी प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के समय मुश्किल भी खड़ी कर सकता है। शायद इसी कारण से इन दिनों एक्ट्रेस अनुष्का अपने डॉक्टर्स के संपर्क में भी लगातार हैं। शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि अनुष्का को एक ऐसी बीमारी है, जो काफी तकलीफदायक है। इस बीमारी को ''बल्जिंग डिस्क'' (Bulging Disc) कहते हैं। आखिर क्या है ''बल्जिंग डिस्क'' जिससे अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma suffering from Bulging Disc) हैं पीड़ित और डिलीवरी के समय इससे क्या-क्या समस्याएं आ सकती हैं, जानते हैं सबकुछ...

क्या होता है बल्जिंग डिस्क? (What is Bulging Disc)

बल्जिंग डिस्क (Anushka Sharma's Bulging Disc) रोग तब होता, जब आपकी जीवनशैली बेहद खराब हो। तो क्या अनुष्‍का शर्मा की लाइफस्टाइल बेहद खराब थी? खैर, इस बात का जवाब तो वही दे सकती हैं। कई बार अधिक फीजियोथेरेपी सेशन लेने से भी यह समस्या हो सकती है। गलत तरीके से बैठने, रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ने आदि के कारण भी बल्जिंग डिस्क की समस्या हो सकती है। दरअसल, रीढ़ की हड्डियों से इस बीमारी की शुरुआत होती है और फिर दूसरे अंगों को भी प्रभावित करने लगती है। इससे दर्द हर जगह महसूस होने लगता है। आजकल लोगों की दिनचर्या, लगातार बैठकर काम करने की आदत से यह बीमारी कॉमन होती जा रही है।

बल्जिंग डिस्क (Bulging Disc in hindi) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें इंटरवर्टेब्रल डिस्क का आंतरिक भाग डिस्क की बाहरी दीवार से फैलने लगता है। इंटरवर्टेब्रल डिस्क (Intervertebral discs) प्रत्येक वरटेब्रा के बीच शॉक-एब्जॉर्बिंग संरचनाएं हैं। डिस्क में एक मोटी बाहरी परत होती है, जो एक नर्म, जेल जैसे केंद्र से घिरी होती है। बल्जिंग डिस्क, हर्नियेटेड डिस्क का कारण बन सकता है। बल्जिंग डिस्क की समस्या तब होती है, जब फैलाव या उभार आसपास की नर्व रूट्स पर दबाव डालती है, जिससे दर्द होता है और रीढ़ की हड्डी से होते हुए नीचे के भाग या शरीर के अन्य भागों में भी बढ़ने लगता है।

किन्हें होती है बल्जिंग डिस्क की समस्या

एक्सपर्ट की राय में, जो लोग लगातार एक ही जगह बैठकर काम करते रहते हैं, उनमें बल्जिंग डिस्क की समस्या अधिक होती है। ऐसा करने से नर्वस सिस्टम पर नकारात्मक असर पड़ता है। शरीर में दिनरात दर्द भी रहने लगता है। इस बीमारी का असर हर्नियेटेड डिस्क पर निर्भर करता है। यदि हर्नियेटेड डिस्क (Herniated disc) लोअर बैक में है, तो आपको जांघों और नितंबों में सबसे ज्यादा दर्द होगा और हर्नियेटेड डिस्क गर्दन में है, तो आपको कंधे और हाथों में दर्द महसूस होगा।

bulging-disc अनुष्का शर्मा को है बल्जिंग डिस्क, जानें क्या है यह बीमारी?

बल्जिंग डिस्क के लक्षण (Symptoms of Bulging Disc)

हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं।

झनझनाहट महसूस होना।

मांसपेशियों में कमजोरी महसूस करना।

दर्द वाली जगह को हिलाने-डुलाने में समस्या होना।

बल्जिंग डिस्क से बचाव के उपाय

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

लगातार बैठकर काम करने से बचें।

रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।

डिस्क और रीढ़ की हड्डियों पर दबाव ना डालें।

बढ़ते वजन को करें कंट्रोल।

एक्टिव रहें।

वॉकिंग, स्विमिंग और योग करें।

प्रेगनेंट अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को बनाया सहारा, किया ‘शीर्षासन’, जानें कब करना चाहिए गर्भावस्था में शीर्षासन का अभ्यास और इसके फायदे-नुकसान

Anushka Sharma Pregnancy: प्रेगनेंसी के 9वें महीने में ट्रेडमिल पर दौड़ रही है अनुष्का शर्मा, जानें इस स्टेज में कितना सही है ये वर्कआउट